केंद्र सरकार द्वारा राज्यों से वैट में कटौती करने तेल की कीमतों को नियंत्रित करने की अपील अब काम आ रही है। पहले गुजरात फिर महाराष्ट्र और अब हिमाचलप्रदेश में तेल की कीमतें क हो गई हैं। तीनों राज्यों ने तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए वैट में कटौती की है जिससे दाम थोड़े काबू में आए हैं और लोगों को राहत मिली है।
वैट में कटौती
हिमाचल प्रदेश की सरकार ने तेल की कीमतों को काबू में करने के लिए 1फीसदी वैट में कटौती की ऐलान किया है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से कम से कम 5 फीसदी तक वैट में कटौती करने की अपील की गई थी लेकिन हिमाचल में सिर्फ 1 फीसदी वैट में कटौती की गई है।
गुजरात में तेल की कीमतें गिरीं
गुजरात सरकार के इस फैसले से राज्य में पेट्रोल की कीमत में 2.93 रुपए कम हो गईं। अब राज्य में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 67.03 रुपए होगी। यह कीमत आज से लागू हो जाएगी। इसी तरह राज्य में डीजल पर 4 फीसदी वैट की कटौती के बाद कीमतों में 2.72 पैसे की कमी आएगी और अब डीजल 60.77 रुपए प्रति लीटर बिकेगा।
महाराष्ट्र में भी दिखा असर
महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 2 रुपए और 1 रुपए की कमी का फैसला किया। महाराष्ट्र में नई कीमतें आज से लागू होंगी। आपको बता दें कि केंद्र ने राज्यों से 5 फीसदी वैट घटाने की अपील की थी।
एक्साइज ड्यूटी
इससे पहले केंद्र सरकार ने तेल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लाने के लिए एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए की कटौती की थी। इस कटौती से केंद्र सरकार को हर वर्ष 26 हजार करोड़ रुपए का घाटा होगा।
योगी सरकार भी कर सकती है कटौती
गुजरात की पहल के बाद अब अन्य राज्य भी तेल के दाम में कटौती कर सकते हैं। इसके लिए राज्य वैट में कटौती करके तेल की कीमतों को नियंत्रित कर सकते हैं। खबरें हैं कि गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वैट में कटौती करके तेल के दाम कर सकती है।
थोड़ी राहत
केंद्र की एनडीए सरकार की ये कोशिश रहेगी कि देश में बीजेपी या एनडीए शासित राज्यों में तेल की कीमतों पर वैट जल्द से जल्द घटाया जाए ताकि लोगों को थोड़ी राहत मिले। सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर अपील कर चुके हैं कि वह भी पेट्रोल-डीजल पर लिए जाने वाले स्टेट टैक्स में कटौती का ऐलान करें। अब यदि राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर अपने टैक्स में कटौती करती हैं तो आम आदमी को इन जरूरी इंधन की बढ़ती कीमतों से थोड़ी राहत मिलेगी।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications