सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने मंगलवार को सहारा ग्रुप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। सेबी ने सहारा पर आरोप लगाया है कि सहारा ग्रुप पुणे के ऐंबी वैली प्रॉजेक्ट की नीलामी में रुकावट पैदा कर रहा है। सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि सहारा ने अपने सभी निवेशकों को पैसा नहीं लौटाया है, जबकि सहारा ने दावा किया है कि उसने 75 प्रतिशत से ज्यादा पैसा वापस कर दिया है।
पिछले महीने खारिज किया था याचिका
पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उसने 1500 करोड़ रुपये में से बकाया 966.80 करोड़ रुपये जमा कराने के लिए दो अतिरिक्त महीनों की मांग की थी।
37,392 करोड़ रुपये नीलामी के लिए
नीलामी टालने की याचिका खारिज होने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट के लिक्विडेटर ऑफिस ने ऐंबी वैली प्रॉजेक्ट को 37,392 करोड़ रुपये के रिजर्व के साथ नीलामी के लिए रखा था।
15 प्रतिशत के ब्याज दर से ब्याज किया था वापस
सेबी का आरोप है कि सुब्रत रॉय कोर्ट के 2012 के आदेश को पूरा करने में नाकामयाब रहे हैं जिसमें कोर्ट ने इन्वेस्टर्स के 20 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये 15 प्रतिशत के ब्याज दर से वापस करने को कहा था।
सहारा ग्रुप ने खारिज किया था दावा
सेबी द्वारा लगाए गए आरोपों को सहारा ग्रुप ने पूरी तरह से खारिज करते हुए दावा किया कि उसने 80 प्रतिशत से ज्यादा बॉन्ड होल्डर्स का बकाया चुका दिया है। सेबी का कहना है कि 9 हजार करोड़ से ज्यादा अभी भी बकाया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications