श्याओमी इंडिया ने प्रीमियम क्षेत्रों में एप्पल, सैमसंग और अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में सोमवार को 'मी मिक्स-2' लॉन्च कर दिया। इस फोन को श्याओमी का फ्लैगशिप फोन भी माना जा रहा है।
कीमत
श्याओमी ने अपने इस फ्लैगशिप फोन को 35,990 रुपये में लांच किया। देश के मिडिल क्लास के स्मार्टफोन बाजार में श्याओमी भरोसेमंद ब्रांड में से एक है। 'मी मिक्स 2' नवंबर के पहले हफ्ते से फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर खरीद के लिए उपलब्ध होगी।
पहला बैच 58 सेकेंड में बिक गया
श्याओमी इंडिया के लीड प्रोजेक्ट मैनेजर जय मणि ने बताया, "चीन में मी मिक्स 2 को 11 सितंबर को लांच किया गया था और इसका पहला बैच महज 58 सेकेंड्स में ही बिक गया था।" इस डिवाइस में 5.99 इंच की फुल स्क्रीन, एज-टू-एज डिस्प्ले, 18:9 रेशियो है। इसमें हिडन कस्टम डिजायन इयरपीस के साथ अल्ट्राप्रॉक्सिमिटी सेंसर है।
फीचर्स
इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 एसओसी प्रोसेसर, गेमिंग के लिए एडरेनो 540 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 128 जीबी ऑन बोर्ड मेमोरी के साथ 3,400 एमएएच की बैटरी लगी है। यह एक ड्यूअल सिम फोन है जो यूएसबी टाइप-सी चार्जिग सुविधायुक्त है।
एपल से टक्कर के लिए फोन को उतारा
नई दिल्ली स्थित काउंटरप्वाइंट रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक (मोबाइल डिवाइसेस और इकोसिस्टम) तरुण पाठक ने बताया, "श्याओमी ने नई कीमत खंड में 'मी मिक्स 2' को सैमसंग, एपल, नोकिया, वनप्लस और ओप्पो से प्रतिस्पर्धा में उतारा है।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
