केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को सबसे तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्था करार देते हुए कहा कि कुछ 'राष्ट्र विरोधी ताकतें' आर्थिक प्रगति की सराहना नहीं कर सकती हैं। तमिलनाडु के अरककोणम में सीआईएसएफ के परिवीक्षार्थियों की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि साइबर आतंकवाद एक बड़ा खतरा है।

उन्होंने सीआईएसएफ को प्रौद्योगिकी के लिहाज से उन्नत होने का आग्रह किया, ताकि वह इस मुद्दे का सामना करने के लिए खुद को आगे बढ़ा सके।
सिंह ने राजग शासनकाल में अर्थव्यवस्था की स्थिति की आलोचना करने वालों के बारे में कहा, "भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, लेकिन कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें इन आर्थिक रुझानों की सराहना नहीं कर सकती हैं।"
उन्होंने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को आतंकवाद के खिलाफ अपनी क्षमता बनाए रखने की आवश्यकता है, ताकि देश के शीर्ष प्रतिष्ठानों को कोई भी आतंकवादी समूह नुकसान नहीं पहुंचा सके।
उन्होंने कहा, "सीआईएसएफ को सभी महत्वपूर्ण इमारतों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का नियमित ऑडिट करना चाहिए। साइबर आतंकवाद से निपटने के लिए नियमित साइबर सुरक्षा ऑडिट करने और क्षमता बढ़ाने के लिए सीआईएसएफ में एक विशेष शाखा तैयार की जानी चाहिए।"
राजनाथ ने कहा, "सीआईएसएफ मुख्यालय को इन ऑडिट रपटों और नए प्रौद्योगिकी समाधानों को अपनाने के आधार पर अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना चाहिए।"
मंत्री ने साइबर आतंकवाद को एक बड़ा खतरा बताया, जिसका कई देश सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "साइबर आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण संस्थानों, इमारतों और प्रतिष्ठानों पर हमले करने के लिए डिजिटल ट्रेक का इस्तेमाल किया है। सीआईएसएफ को प्रौद्योगिकी के लिहाज से अपग्रेड करने की जरूरत है, ताकि वह साइबर आतंकवाद की किसी भी घटना से निपट सके।"
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
