तेल की कीमतों में हो रहे प्रति दिन के बदलाव से कीमतें बेलगाम हो गई है। तेल की कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों से वैट घटाने की अपील की है। अब केंद्र की अपील को सबसे पहले गुजरात ने मान लिया है और तेल की कीमतों पर वैट घटा दिया है।
गुजरात ने घटाया वैट
गुजरात सरकार के इस फैसले से राज्य में पेट्रोल की कीमत में 2.93 रुपए कम हो गईं। अब राज्य में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 67.03 रुपए होगी। यह कीमत आज रात 12 बचे से लागू हो जाएगी। इसी तरह राज्य में डीजल पर 4 फीसदी वैट की कटौती के बाद कीमतों में 2.72 पैसे की कमी आएगी और अब डीजल 60.77 रुपए प्रति लीटर बिकेगा।
एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए की कटौती
इससे पहले केंद्र सरकार ने तेल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लाने के लिए एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए की कटौती की थी। इस कटौती से केंद्र सरकार को हर वर्ष 26 हजार करोड़ रुपए का घाटा होगा।
वैट में कटौती
गुजरात की पहल के बाद अब अन्य राज्य भी तेल के दाम में कटौती कर सकते हैं। इसके लिए राज्य वैट में कटौती करके तेल की कीमतों को नियंत्रित कर सकते हैं। खबरें हैं कि गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वैट में कटौती करके तेल के दाम कर सकती है।
राज्यों से वैट घटाने की अपील
केंद्र की एनडीए सरकार की ये कोशिश रहेगी कि देश में बीजेपी या एनडीए शासित राज्यों में तेल की कीमतों पर वैट जल्द से जल्द घटाया जाए ताकि लोगों को थोड़ी राहत मिले। सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर अपील कर चुके हैं कि वह भी पेट्रोल-डीजल पर लिए जाने वाले स्टेट टैक्स में कटौती का ऐलान करें। अब यदि राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर अपने टैक्स में कटौती करती हैं तो आम आदमी को इन जरूरी इंधन की बढ़ती कीमतों से थोड़ी राहत मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
