रॉयल एनफील्ड को कस्टमाइज कर सेल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी कारबेरी मोटरसाइकल्स ने भारत में अपनी पहली मेड इन इंडिया बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक का नाम 'डबल बैरल' रखा है। इसकी कीमत 7.37 लाख रुपए रखी है। इस बाइक में रॉयल एनफील्ड का 1000CC इंजन लगाया गया है। इसे रॉयल एनफील्ड के ही दो 500CC के इंजन को वी-ट्विन फॉर्मेट में मिलाकर बनाया गया है।
1 लाख का टोकन अमाउंट देकर करा सकते हैं बुक
इस बाइक की बुकिंग शुरु हो चुकी है, ग्राहक इसे 1 लाख रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करा सकते हैं। इस बाइक को पूरी तरह से तैयार करने में 4 साल का वक्त लग गया। ऑटोकार इंडिया की खबर के मुताबिक, इसके प्रोडक्शन में भिलाई, छत्तीसगढ़ के जसप्रीत सिंह भाटिया की मदद ली गई। इसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया से ऑपरेशन को भारत भेजा गया। इस बाइक की डिलीवरी आगे वाले 5-6 महीनों के भीतर ही शुरु होने की उम्मीद है।
इंजन में 53PS का पावर
इस बाइक का इंजन 53PS का पॉवर और 82Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स, 7 प्लेट क्लच असेंबली और मजबूत चेन ड्राइव दी गई है। इसका फ्यूल इंजेक्टेड वर्जन भी आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।
इसका इंजन किसी और बाइक में नहीं लगाया जा सकता
डबल बैरल को रॉयल एनफील्ड क्लासिक बुलेट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका इंजन किसी और बाइक में यूज करने के लिए नहीं खरीदा सकता है। इसमें रियर डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications