देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचंकांक सेंसेक्स 32.67 अंकों की मजबूती के साथ 31,846.89 पर और निफ्टी 9.05 अंकों की मजबूती के साथ 9,988.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.98 अंकों की तेजी के साथ 31,862.20 पर खुला और 32.67 अंकों या 0.10 % गिरावट के साथ 31,846.89 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,935.63 के ऊपरी और 31781.75 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 6.02 अंकों की गिरावट के साथ 15,834.13पर और स्मॉलकैप सूचकांक 103.80 अंकों की तेजी के साथ 16,733.03 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.5 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 9,988.20 पर खुला और 9.05 अंकों या 0.09 % की मजबूती के साथ 9,988.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,015.75 के ऊपरी और 9,959.45 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के सभी 19 सेक्टरों में छह में गिरावट रही। तेजी वाले सेक्टरों में रियल्टी (2.20 %), उपभोक्टा टिकाऊ वस्तुएं (0.90 %), उपभोक्ता तेज खपत वस्तुएं (0.66 %), सूचना एवं प्रौद्योगिकी (0.39 %), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.34 %) रहे।
गिरावट वाले सेक्टरों में तेल और गैस (1.01 %), उपभोक्ता सेवाएं (0.67 %), ऊर्जा (0.66 %), बिजली (0.59 %) और दूरसंचार (0.54 %)।


Click it and Unblock the Notifications