रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.590 अरब डॉलर घटकर 399.65 अरब डॉलर रह गया। इसका मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में कमी आना है।

15 सितंबर को समाप्त हुए पिछले सप्ताहांत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 402.24 अरब डॉलर था, सप्ताह के दौरान एक समय यह 402.50 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था।
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा, यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 2.565 अरब डॉलर घटकर 375.18 अरब डॉलर रह गई।
अमेरिकी डॉलर में जाहिर किए जाने वाले एफसीए में मुद्राभंडार में रखे गए यूरो, पौंड और जापानी येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं की तेजी/अवमूल्यन के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
स्वर्ण आरक्षित भंडार 20.691 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा। रिजर्व बैंक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार एक करोड़ डॉलर घटकर 1.502 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित मुद्रा भंडार भी 1.52 करोड़ डॉलर घटकर 2.27 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications