इंडियन रेलवे जल्द ही यात्रियों को दिवाली का का तोहफा दे सकता है। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आने वाले दो-तीन दिन के अंदर रेलवे का किराया कम हो सकता है। किराए में उन लोगों को ही राहत मिलेगी, जो ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं।
ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को मिलेगा लाभ
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिर्पोट के अनुसार भारतीय रेलवे बैंकों से मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) चार्जेस खत्म करने को लेकर बात कर रही है। डेबिट कार्ड का क्रेडिट कार्ड से टिकट बुकिंग के दौरान ग्राहकों को एमडीआर का भार उठाना पड़ता है।
एमडीआर ग्राहकों से वसूला जाता है
पीयूष गोयल ने कहा कि आईआरसीटीसी एमडीआर ग्राहकों से वसूलती है। अगर यह खत्म हो जाएगा, तो ऑनलाइन डेबिट और क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने वालों को किराए में राहत मिल सकती है।
जल्द ही आएगा फैसला
गोयल ने बताया कि वह इस संबंध में बैंकों से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमडीआर को खत्म करने को लेकर जल्द ही फैसला हो सकता है। उनके मुताबिक अगले दो से तीन दिन के भीतर ही दिवाली का तोहफा मिल सकता है। किराए में कमी का संकेत देने के साथ ही उन्होंने यहां रोजगार बढ़ाने पर भी बात की।
1 साल के अंदर 10 लाख मिल सकती है नौकरी
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे एक साल के भीतर 10 लाख से भी ज्यादा लोागों को नौकरी देगा। गोयल ने बताया कि भारतीय रेलवे जल्द ही पटरियों के आधुनिकीकरण के लिए टेंडर जारी करेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications