जीएसटी लागू होने के बाद जुलाई की अंतिम रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही सुशील मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने जीएसटीएन से अब तक रिटर्न न दाखिल करने वालों को रिमाइंडर भेजने के लिए कहा है। 20 लाख से ज्यादा कारोबारियों ने अभी तक कर फॉर्म जमा नहीं किए हैं।

उद्यमियों को जुलाई महीने की अंतिम ब्रिकी रिटर्न जीएसटीआर-1 फॉर्म में 10 अक्तूबर तक भरनी है, जबकि खरीद रिटर्न की जानकारी देने के लिए जीएसटीआर-2 फॉर्म की तिथि 31 अक्तूबर है। अंतिम जीएसटीआर-3 दाखिल करने की तिथि 10 नवंबर है, इसमें जीएसटीआर- 1 और 2 का इसमें मिलान होगा। दूसरी बैठक के दौरान जीओएम के चेयरमैन और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, 'अब तक 33 लाख व्यवसायों ने जुलाई के लिए जीएसटीआर-1 दाखिल कर दिया है, जबकि 53 लाख ने प्रारंभिक जीएसटी -3बी रिटर्न दाखिल किया था। इस लिहाज से 20 लाख और कारोबारियों को अगले 6 दिन में रिटर्न दाखिल करना है। हम लोगों से अपील करते है कि वह समय पर रिटर्न दाखिल करें।
उन्होंने आगे कहा कि इन्फोसिस ने उन लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने अब तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है। जीएसटीएन इन 20 लाख व्यवसायियों को संदेश भेजकर रिटर्न दाखिल करने की याद दिलाएगा। इसके अतिरिक्त, मंत्रियों के समूह ने इन्फोसिस से जीएसटीआर-2 दाखिल (11 से 31 अक्तूबर) करने के दौरान पोर्टल पर पड़ने वाले दबाव से निपटने की तैयारियों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दूसरी बड़ी चुनौती है। चुनौती से निपटने के लिए हमने इन्फोसिस को तैयार रहने के लिए कहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
