जियो की जब से मार्केट में एंट्री हुई है बाकी टेलिकॉम कंपनियों को भी अपने प्लान्स में काफी बदलाव करने पड़ चुके हैं। फ्री कॉलिंग शुरु करके जियो ने इंडस्ट्री में क्रांति की शुरुआत कर दी थी। जानने वाली बात यह है कि जियो फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा को अपने कुछ यूजर्स के लिए बंद भी कर सकता है।
गैजेट्स नाउ न्यूज वेब पोर्टल के अनुसार जियो ने कहा है कि दिन में 300 मिनट कॉलिंग के बाद उसके पास फ्री वॉइस कॉल बंद करने का अधिकार है अगर जियो नंबर का कमर्शियल या फ्रॉड में यूज किया जा रहा हो।
क्या है कमर्शियल यूज
रिलायंस जियो ने कहा कि रोजाना 300 मिनट से ज्यादा कॉल होने पर या सप्ताह में 1200 मिनट से ज्यादा कॉलिंग पर या एक महीने में 3000 मिनट से ज्यादा कॉलिंग होने पर जियो उसे कमर्शियल यूज समझ सकता है।
पोस्टपेड और प्रीपेड पेज पर बताया गया है नियम और शर्त
पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि जियो ने इसका जिक्र पोस्टपेड और प्रीपेड पेज के नियम और शर्तों में किया है। जियो के अनुसार यह प्लान केवल पर्सनल यूज के लिए है। अगर उसे पता चलता है कि प्लान का कमर्शियल यूज हो रहा है तो रिलायंस जियो लिमिटेड के पास फ्री कॉलिंग सर्विस बंद करने के अधिकार हैं।
अभी तक नहीं आया है कोई केस
रिलायंस जियो के अनुसार अभी तक कंपनी ने ऐसा कोई भी केस नहीं पकड़ा है, कंपनी के पास यह पता करने का तंत्र मौजूद है कि जियो नंबर का पर्सनल यूज हो रहा है या कमर्शियल। अगर कोई यूजर ऐसा करता है तो कंपनी उस यूजर से बात करेगी और जानकारी क्रॉस चेक करेगी। सर्विसेज जारी रखने के लिए प्रीपेड यूजर्स को रिचार्ज कराना होगा। जियो एग्जिक्यूटिव ने रिचार्ज के बारे में जानकारी नहीं दी।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications