सरकार ने मंगलवार को परिवहन ईंधन -पेट्रोल और डीजल- पर उत्पाद शुल्क दो रुपये प्रति लीटर घटा दिया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया, "भारत सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर मूल उत्पाद शुल्क में दो रुपये प्रति लीटर कमी करने का फैसला किया है, जो चार अक्टूबर यानी बुधवार से लागू होगा।"
जनता के हित में फैसला
बयान के अनुसार, सरकार ने यह कदम आम लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में वृद्धि के बाद उठाया है।
दाम घटाने से होगा घाटा
बयान के अनुसार, "इस निर्णय से पूरे वर्ष के लिए उत्पाद शुल्क में 26,000 करोड़ रुपये का घाटा होगा और इस वित्तीय वर्ष के बचे हुए समय में 13,000 करोड़ रुपये का घाटा होगा।"
भारी दबाव के बीच कम किए दाम
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि होने के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य क्रमश: 70.83 प्रति लीटर और 59.04 प्रति लीटर पहुंच गए थे, जिसके बाद वीपीआई मुद्रास्फीति में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी। इसी वजह से और इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के जोरदार विरोध के बाद सरकार को यह कदम तत्काल उठाना पड़ा।
विभिन्न राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम
एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमते 68.38 पैसे प्रति लीटर है, मुंबई में 77.51 पैसे प्रति लीटर है, कोलकाता में 71.16 पैसे प्रति लीटर है, चेन्नई में 70.85 पैसे प्रति लीटर है, लखनऊ में 70.92 पैसे प्रति लीटर है, पटना में 72.74 पैसे प्रति लीटर है, जबकि गोवा में 62.98 पैसे प्रति लीटर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
