अगर आप भीम एप और यूपीआई एप की जानकारी रखते हैं और आप ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। अब भीम एप से भुगतान करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। भीम और यूपीआई एप से भुगतान करने पर आप रेलवे से फ्री में सफर करने का मौका पा सकते हैं। भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर को 'लकी ड्रॉ स्कीम' लॉन्च की है। इस स्कीम में वही लोग शामिल हो सकेंगे, जो भीम और यूपीआई एप से भुगतान करेंगे।
हर महीने 5 लोगों को चुना जाएगा
इंडियन रेलवे इस नई स्कीम के तहत हर महीने 5 लोगों को पुरस्कृत करेगी। हर महीने कंप्यूटर के जरिए 5 लकी विजेताओं का नाम चुना जाएगा। इसका चुनाव होने के बाद उन्होंने टिकट के लिए जो भी भुगतान किया होगा, वह उन्हें रिफंड कर दिया जाएगा। इस तरह आपको फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा।
6 महीने तक चलेगी यह स्कीम
1 अक्टूबर को शुरु हुई यह स्कीम अगले 6 महीनों तक चलेगी। स्कीम की शर्तों के मुताबिक इन एप से टिकट बुक करने के बाद आपको लकी ड्रॉ के उस महीने में ही सफर करना होगा। भीम एप या यूपीआई से टिकट बुक करने के बाद उसे कैंसल करने पर इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा। IRCTC के मुताबिक टिकट बुक करने के बाद में बुकिंग रद्द किए जाने वाले पीएनआर नंबर इसमें शामिल नहीं होंगे।
लकी ड्रॉ विजेता का नाम हर महीने किया जाएगा डिस्प्ले
हर महीने लकी ड्रॉ जीतने वालों का नाम आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर डिस्प्ले किया जाएगा। इसके अलावा विजेताओं को उनकी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भी इसकी जानकारी दी जाएगी।
कैशलेस को बढ़ावा देने का उद्देश्य
मोदी सरकार लगातार कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने में जुटी हुई है। उसी तरफ भारतीय रेलवे की तरफ से यह कदम उठाया गया है। अगर आप भारतीय रेलवे की इस लकी ड्रॉ स्कीम के बारे में और जानकारी चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications