कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में खलबली मचाने के बाद अब पतंजलि का अगल लक्ष्य टेक्सटाइल्स है। योग गुरू बाबा रामदेव और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने इस बात के संकेत दिए हैं कि जल्द ही पतंजलि आयुर्वेद टैक्सटाइल्स मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में उतरने वाली है।
बाबा रामदेव ने दिए संकेत
राजस्थान के अलवर में पतंजलि ग्रामोद्योग के उद्घाटन समारोह में खुद बाबा रामदेव ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि ‘पतंजलि जल्द ही गारमेंट और टेक्सटाइल बाजार में उतरेगी और इस सेक्टर में विदेशी कंपनियों के वर्चस्व को चुनौती देगी। बाबा रामदेव ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट सेक्शन के तहत पतंजलि एथनिक, स्पोर्ट्स वियर, कैजुएल वियर से लेकर अंतर्वस्त्र तक की मैन्यूफैक्चरिंग करेगी।
मुनाफा जरूरतमंदो के लिए
वहीं बाबा रामदेव ने फिर इस बात को दोहराया कि आचार्य बालकृष्ण जो भी मुनाफा कमाते हैं वो लग्जरी सुविधाओं के लिए नहीं बल्कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एबीपी न्यूज पोर्टल ने इस हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए कहा था कि, हाल ही में एक सर्वे में पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ योगी बालकृष्णन का दुनिया का तीसरे सबसे अमीर भारतीय का स्थान मिला था।
लक्ष्य स्वदेशी
जैसा कि बाबा रामदेव अक्सर कहते हैं कि ‘पतंजलि के जरिए उनका लक्ष्य देश के नागरिकों को विदेशी उत्पादों से मुक्ति दिलाकर स्वदेशी यानी देश में ही निर्मित प्रोडक्ट्स की तरफ ले जाना है।
पतंजलि के रेडीमेड गारमेंट
वहीं पतंजलि के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि कंपनी के ‘स्वदेशी' वस्त्र के तहत रेडीमेड गारमेंट, रेडीमेड कपड़ों की लॉन्चिंग की जाएगी।शुरुआत में कंपनी का 5000 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य है। इस नए वेंचर के जरिए कंपनी देश के बड़े तबके तक अच्छी क्वालिटी के कपड़े पहुंचाना चाहती है जिसमें बुने हुए कपड़े यानी स्वेटर से लेकर डेनिम तक शामिल होंगे। हालांकि अभी पतंजलि के इस गारमेंट और टेक्सटाइल वेंचर का नाम नहीं बताया गया है पर जल्द ही इसका ऐलान होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications