देश में सितंबर में लगातार दूसरे माह मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेजी का रुख रहा। नये आर्डर आने और उत्पादन बढ़ने से सितंबर में विनिर्माण गतिविधियां बेहतर रहीं, हालांकि उनकी वृद्धि की रफ्तार एतिहासिक रुझानों को देखते हुये कुछ धीमी रही। एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया है।

निक्केई इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स पीएमआई सितंबर माह में 51.2 अंक रहा। अगस्त के आंकड़े के मुकाबले इसमें मामूली बदलाव दिखा। इससे जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार जारी रहने का संकेत मिलता है। हालांकि यह आंकड़ा 54.1 के दीर्घकालिक रुझान से नीचे रहा।
पीएमआई में 50 से कम अंक गिरावट को दर्शाता है जबकि इससे पर का आंकड़ा व्यवसाय में वृद्धि का रुझान दिखाता है।
पीएमआई रिपोर्ट की लेखक और आईएचएस मार्किट की अर्थशास्त्री आश्ना डोधिया ने कहा, सितंबर के आंकड़े उत्साहवर्धक तस्वीर बनाते हैं। इन आंकड़ों से यह आभास मिलता है कि जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जो व्यावधान पैदा हुआ था उससे कारोबारी गतिविधियां उबरने लगीं हैं और यह क्रम जारी है।
डोधिया ने कहा, विनिर्माताओं के बीच कारोबारी निवेश भी बढ़ा है। उन्हें लगता है कि सरकार की हाल की नीतियों से उन्हें दीर्घकाल में फायदा होगा। इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र में बेहतर रोजगार का अनुभव प्राप्त हुआ है जिससे कारोबारी विास की पुष्टि होती है।
नये कारोबारी आर्डर मिलने से भारतीय विनिर्माताओं ने अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है और इसकी गति अक्तूबर 2012 के बाद सबसे ज्यादा तेज देखी गई है।
मूल्य के मोर्चे पर सर्वेक्षण में कहा गया है कि हालांकि सितंबर में लागत का दबाव बढ़ा है लेकिन मुद्रास्फीति दीर्घकालिक रुझाान के मुकाबले लगातार कमजोर बनी रही।
डोधिया ने कहा, हाल के आर्थिक झाटकों का आर्थिक वृद्धि दर पर असर बना रहेगा। आईएचएस मार्किट ने इसी के चलते 2017-18 की आर्थिक वृद्धि अनुमान को कम कर 6.8 प्रतिशत किया है। हालांकि, डोधिया का कहना है कि यह देखना होगा कि प्रधानमंत्री की नई आर्थिक सलाहकार परिषद इस मामले में क्या कदम उठाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications