कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ाने के लिए अब नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। जिसके जरिए किसी तरह का पेमेंट करने के लिए यूजर को मोबाइल नंबर और क्यू आर कोड स्कैन कराने की जरुरत नहीं होगी। यानी केवल दो फोन के कॉन्टैक्क में आने से ही पेमेंट हो जाएगा। जिस तरह से गूगल ने तेज एप को लॉन्च किया है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया इसके जरिए अपने UPI और BHIM एप पेमेंट साल्युशन को और ज्यादा एडवांस करना चाहता है।
ऐसी है तैयारी
रिर्पोट के अनुसार नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यूपीआई और भीम एप के लिए एडवांस पेमेंट साल्यूशन लाने की तैयारी कर रहा है। नए पेमेंट साल्युशन में यूजर को खरीदारी और पेमेंट के लिए मोबाइल नंबर, ई-मेल और बैंक डिटेल्स देने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कंपनियों से बिडिंग मांगी है। जिससे कि नया पेमेंट सॉल्युशन डेवलप किया जा सके।
ऐसा होगा नया पेमेंट सिस्टम
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यूपीआई और भीम एप के जरिए पेमेंट में होने वाली गलतियों को खत्म करना चाहता है। मौजूदा सिस्टम में यूपीआई से पेमेंट करने के लिए यूजर की वर्चुअल आईडी की जरुरत होती है। इसी तरह भीम एप से पेमेंट के लिए यूजर मोबाइल नंबर और क्यू आर कोड का इस्तेमाल करता है। नए पेमेंट सिस्टम में इन चीजों की जरुरत नहीं होगी। दो यूजर मोबाइल फोन या पेमेंट डिवाइस के एरिया में आकर पेमेंट कर सकेंगे। जिसके लिए उन्हें मोबाइल फोन, वर्चुअल पेमेंट एड्रेस, बैं डिटेल की जरुरत नहीं होगी।
तेज एप
नए पेमेंट टेक्नोलॉजी को गूगल ने लॉन्च भी कर दिया है। हाल ही में गूगल ने तेज एप लॉन्च किया है। जिसमें पेमेंट के लिए किसी की डिटेल सबमिट नहीं करनी होगी। अब एनपीएसीआई भी यूपीआई और भीम एप के लिए ऐसा साल्युशन लॉन्च करना चाहता है।
ऐसा करने की वजह
सरकार देश में कैशलेस ट्रांजेक्शन सिस्टम को ज्यादा से ज्यादा डेवलप करना चाहती है। इसमें भी और यूपीआई एप का अहम रोल रहेगा। एनपीसीआई ने अगस्त 2016 में यूपीआई और दिसंबर 2016 में भीम एप लॉन्च किया था। इसके तहत यूपीआई से हर रोज 5 लाख से ज्यादा के ट्रांजेक्शन किए जा रहे हैं। इसी तरह यूपीआई से होने वाले 50 फीसदी के करीब ट्रांजेक्शन भीम एप के जरिए हो रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
