भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक की प्रमुख की ताकत का लोहा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माना जाने लगा है। फॉर्च्यून मैगजीन ने अमेरिका के बाहर की सबसे पावरफुल बिजनस वुमन लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर को जगह दी है। उनके अतिरिक्त इस सूची में एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा भी हैं। जबकि भारतीय मूल की इंदिरा नूई इसके अमेरिकी एडिशन में दूसरे पायदान पर रहीं। चंदा कोचर को 5वां और शिखा शर्मा को 21वां स्थान मिला है।
अमेरिकी मूल की एना हैं पहले स्थान पर
अमेरिका के बाहर की सबसे ज्यादा पावरफुल बिजनस वुमन की लिस्ट में बांको सैनटैंडर ग्रुप की एग्जिक्युटिव चेयरमैन एना बॉटिन पहले स्थान पर रही हैं। जबकि पेप्सिको की चेयरमैन और सीईओ इंद्रा नूयी अमेरिका की सबसे पावरफुल बिजनस वुमन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहीं। इस लिस्ट में उनसे आगे जनरल मोटर्स की चेयरमैन और सीईओ मैरी बर्रा हैं। लॉकहीड मार्टिन की चेयरमैन, प्रेजिडेंट और सीईओ मैरिलिन ह्युसन तीसरे स्थान पर हैं।
चंदा कोचर के नेतृत्व में हुई है उन्नति
मैगजीन में चंदा के बारे में कहा गया है कि वह भारत के सबसे बड़े निजी बैंक का आठ सालों से नेतृत्व कर रही हैं और उनके नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक ने काफी उन्नति की है।
17 देशों की महिलाएं हैं शामिल
मैगजीन ने 50 ग्लोबल बिजनस वुमन की सूची जारी की है जो 17 देशों और अलग-अलग उद्योगों से हैं। इस साल 11 नए उद्यमियों को शामिल किया गया है। वहीं, अमेरिकी लिस्ट में 26 सीईओ शामिल हैं। इसमें 7 नई उद्यमी हैं, जबकि एक ने वापसी की है और 9 प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
