वैश्विक स्तर पर लोगों के बीच पहुंच बनाने की कोशिश के तहत एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने ई-कॉमर्स कंपनी आमेजन के साथ मिलकर वैश्विक स्तर पर अपने 30 उत्पाद लांच किए हैं। कंपनी ने कहा कि आमेजन के 'वैश्विक बिक्री कार्यक्रम' के सहयोग से हम अपने प्रसिद्ध उत्पाद जैसे वाटिका हेयर ऑयल, मिशवाक टूथपेस्ट, रेड टूथपेस्ट और च्यवनप्रास को अमेरिका में उपभोक्ताओं को बेच पाएंगे।
अमेजन पर डाबर के प्रोडक्ट्स
डाबर इंडिया के कंज्यूमर केयर बिजनेस के कार्यकारी निदेशक कृष्ण कुमार चुटानी ने कहा, "हमलोग 30 उत्पादों के साथ शुरुआत कर रहे हैं और जल्द ही हम अपने 80 उत्पादों को लांच करेंगे। हम इसपर अपने स्थानीय टीम के साथ मिलकर योजना बना रहे हैं।"
अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगे उत्पाद
डॉबर कंपनी के मुताबिक, ये 80 उत्पाद अगले छह-आठ महीनों के दौरान लांच किए जाएंगे। डाबर इंडिया के अनुसार, आमेजन के वैश्विक ग्राहकों को ध्यान में रखकर उत्पादों की विशेष सीरीज लांच की गई है।
250 से ज्यादा उत्पाद
डाबर इंडिया के नाम 250 से ज्याद हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पाद दर्ज हैं। डाबर बाल, मुंह, स्वास्थ्य, चर्म और घर की देखभाल और खाने से संबंधित उत्पाद लोगों को बेचता है।
दुनिया भर में होगी पहुंच
अमेजन इंडिया के बिक्री सेवा के निदेशक और महाप्रबंधक गोपाल पिल्लई ने कहा, "वैश्विक बिक्री कार्यक्रम के अंतर्गत आमेजन डाबर को अपने उत्पादों के लिए विस्तृत बाजार उपलब्ध कराएगा, जो कि वैश्विक उपभोक्ताओं की भारतीय उत्पादों को लेकर बढ़ती भूख को शांत करेगा।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
