भारतीय कंपनियों ने एक बार फिर दुनिया में अपनी पहचान का डंका बजाया है। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी बन गई है। इसके अलावा भारत की इंडियन ऑयल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की टॉप-10 की लिस्ट में शामिल है।
पांच स्थानों की छलांग
रिलायंस ने पिछले साल की तुलना में इस मामले में पांच स्थानों की छलांग लगाई है। उससे आगे रूस की गैस फर्म गेजप्रॉम और जर्मनी की ई.ऑन है। प्लैट्स की शीर्ष 250 ग्लोबल एनर्जी कंपनी रैंकिंग के मुताबिक सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन सूची में शीर्ष-10 में स्थान बनाने में कामयाब रही। इंडियन ऑयल को सातवां स्थान मिला है।
ओएनजीसी 11वें स्थान पर
ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉर्प (ओएनजीसी) को 2017 की सूची में 11वां स्थान मिला है जबकि 2016 में 20वें स्थान पर थी। प्लैट्स ने अपने में बयान में कहा, 'ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी 14 भारतीय कंपनियां एस ऐंड पी ग्लोबल प्लैट्स शीर्ष 250 एनर्जी कंपनी रैंकिंग में स्थान पाने में कामयाब रहीं हैं, जो पिछले बार की तुलना में एक कम है। दुनिया की सबसे बड़ी तेल शोधनशाला का मालिकाना हक रखने वाली रिलायंस को पिछले साल इस सूची में आठवां स्थान प्राप्त हुआ था।
कोल इंडिया की रैंकिंग गिरी
कोल इंडिया लिमिडेट एकमात्र ऐसी भारतीय कंपनी है, जिसकी रैंकिंग में गिरावट आई है। वर्ष 2017 में कोल इंडिया को 45वां स्थान मिला है जबकि 2016 में वह 38वें स्थान पर काबिज थी। रूस की गेजप्रॉम ने अमेरिका की तेज और गैस क्षेत्र की दिग्गज एक्सॉन मोबिल की 12 साल की बादशाहत को खत्म करते हुए सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है।
एस एंड पी की रिपोर्ट
एस एंड पी ग्लोबल प्लैट्स द्वारा प्रकाशित वार्षिक टॉप 250 में चार प्रमुख मैट्रिक्स, एसेट्स वैल्यू, रेवेन्यू, प्रॉफिट और रिटर्न इन्वेस्टमेंट का इस्तेमाल करते हुए वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर कंपनियों को स्थान देता है। सूची में शामिल सभी कंपनियों की संपत्ति 5.5 अरब डॉलर से अधिक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
