सोशल मीडिया फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग 12 अरब डॉलर (करीब 778 अरब रुपये) जुटाने के लिए कंपनी में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचेंगे। इस फंड का इस्तेमाल जकरबर्ग समाजसेवा में करने जा रहे हैं। पूंजी को स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में लगाया जाएगा।

जकरबर्ग ने बताया कि उनकी योजना अगले 18 महीने में 3.5 करोड़ से 7.5 करोड़ शेयर बेचने की है जिसकी कीमत 12 अरब डॉलर है। उन्होंने कहा, फेसबुक अब इतनी मूल्यवान हो गई है कि वह बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने और बीमारियों के उन्मूलन के सामाजिक कार्यों के लिए पूंजी जुटाने हेतु अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच सकते हैं।
उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, पिछले डेढ़ साल में फेसबुक के कारोबार ने बढ़िया प्रदर्शन किया है और इसके शेयर ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं कि मैं अगले 20 साल तक या इससे भी अधिक समय तक फेसबुक का वोटिंग अधिकार रखते हुए अपने समाजसेवी कार्यों के लिए पूरी तरह पैसा जुटा सकता हूं।
उन्होंने कहा, 'मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि इससे प्रिसिला और मेरी वह योजना बदलने वाली नहीं है, जिसके तहत हम अपने जीवन काल में फेसबुक के अपने 99 प्रतिशत शेयर से मुक्त हो जाना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी प्रिसिला और वह वैश्विक चुनौतियों को सुलझाने में अपने हिस्से का योगदान करने की एक जिम्मेदारी महसूस करते हैं। इन चुनौतियों में उन्होंने बच्चों के जीवनकाल में सभी बीमारियों को ठीक करने और प्रत्येक छात्र को अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करने का जिक्र किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications