हर साल बिग बॉस के नए एपिसोड में सलमान खान की फीस बढ़ती जा रही है। इसकी वजह है सलमान खान की पॉपुलरटी। अब कोई और बिग बॉस का होस्ट बने लोगों को मंजूर नहीं है। बिग बॉस के मंच पर वो सिर्फ और सिर्फ सलमान को ही देखना चाहते हैं। यही कारण है कि हर साल करोड़ों रुपए बिग बॉस के पर एपिसोड के लिए फीस बढ़ जाती है।
पर एपिसोड के लिए ले रहें हैं 11 करोड़ रुपए
1 अक्टूबर से सलमान खान बिग बॉस 11 के नए एपिसोड के साथ लोगों के सामने उनके टेलीविजन के माध्यम से आ रहे हैं। न्यूज पोर्टल टेलीचक्कर डॉट कॉम की रिर्पोट के अनुसार सलमान को हर एपिसोड के लिए 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस हिसाब से हर सप्ताह उन्हें 22 करोड़ रुपए मिलेंगे।
पिछले सीजन में लिए थे 8 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि बिग बॉस 10 के हर एपिसोड के लिए सलमान को 8 करोड़ रुपए दिए जा रहे थे। बिग बॉस 9 में 7.9 करोड़ रुपए, बिग बॉस 8 में 5.5 करोड़ तो वहीं बिग बॉस 7 में 5 करोड़ रुपए पर एपिसोड के हिसाब से लिए थे। इस प्रकार से 4 साल में सलमान की सैलरी में इतनी बढ़ोत्तरी काफी चौंकाने वाली है।
टेलीविजन में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर
अगर सलमान खान की फीस 11 करोड़ पर एपिसोड ही रहती है उसमें कोई बदलाव नहीं आता है तो उस हिसाब से सलमान खान टेलीविजन चैनल में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार बन जाएंगे।
बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट
रिर्पोट के अनुसार अभी तक बिग बॉस में जिन लोगों की एंट्री कंफर्म है उसमें से पाकिस्तानी मॉडल हालिमा मतलुब, हर्ष बेनिवॉल, नीति टेलर, डिंचक पूजा, आदि हैं। तो वहीं अनेरी वजानी, अभिषेक मलिक और निया शर्मा का नाम भी इसमें लिया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
