समाचार चैनल एनडीटीवी का मालिकाना हक अब स्पाइस जेट के अजय सिंह के हाथों में आ गया है। अजय सिंह एनडीटीवी के नए प्रमोटर होंगे और सबसे बड़े शेयर होल्डर भी। समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस ने इस बारे में खबर ब्रेक करके सबको चौंका दिया।
600 करोड़ रुपए में डील
खबर के मुताबिक, डील फाइनल हो चुकी है, अब अजय सिंह के पास एनडीटीवी ग्रुप के एडिटोरियल का भी अधिकार होगा। खबरों के मुताबिक अजय सिंह एनडीटीवी द्वारा लिए गए 400 करोड़ रुपए के कर्ज को चुकाएंगे। ये सौदा करीब 600 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार इस डील से करीब 100 करोड़ रुपए की राशि रॉय दंपति को मिल सकती है।
सौदा पक्का
जनसत्ता ऑनलाइन ने इस बारे में खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, इंडियन एक्सप्रेस ने जब एनडीटीवी के सूत्र से पूछा कि क्या चैनल स्पाइसजेट के अजय सिंह को बेचा जा चुका है? तो जवाब मिला, "हाँ, सौदा पक्का हो चुका है और संपादकीय अधिकार के साथ चैनल का नियंत्रण अजय सिंह के हाथ में होगा।" इसी साल पांच जून को सीबीआई ने रॉय दंपति के निवास और दफ्तर पर कथित तौर पर बैंक लोन न चुकाने से जुड़े मामले में छापा मारा था।
अजय सिंह के पास होंगे 40% तक शेयर
इस डील के बाद एनडीटीवी के 40 फीसदी शेयर अजय सिंह के पास होंगे जबकि 20-20 फीसदी शेयर प्रणव रॉय और राधिका रॉय के पास रहेंगे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक कंपनी के 38.55 फीसदी शेयरों की हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयर धारकों के पास है, जबकि 61.45 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटरों के पास है। यह आंकड़े जून 2017 तक के हैं।
बीजेपी के हैं करीबी
अजय सिंह ने जनवरी 2015 में स्पाइसजेट की कमान संभाली थी और उसे सफल बनाया था। नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के दौरान "अबकी बार मोदी सरकार" नारे का श्रेय अजय सिंह को दिया जाता है। वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान प्रमोद महाजन के ओएसडी रह चुके हैं। उस दौरान उन्होंने डीडी स्पोर्ट्स और डीडी न्यूज को लॉन्च करने में प्रमुख भूमिका निभायी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
