भारतीय रेलवे की ऑनलाइन वेबसाइट आईआरसीटीसी पर अब मात्र कुछ ही बैंकों के कार्ड से टिकट बुक कर सकते हैं। IRCTC ने कुल 6 बैंकों को अपनी वेबसाइट पर टिकट बुक करने के लिए बैन कर दिया है। जी न्यूज वेब पोर्टल के मुताबिक, आईआरसीटीसी ने बैंकों से मिलने वाले सुविधा शुल्क को उसके साथ बांटने के लिए कहा था, जिस पर बैंकों ने आपत्ति जताई थी। यह भी माना जा रहा था कि भारतीय बैंक संगठन, IRCTC और भारतीय रेलवे मिलकर इस मसले का हल निकाल लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आपको बता दें कि आईआरसीटीसी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ICICI बैंक समेत 6 अन्य बैंकों के डेबिट कार्ड को अपने साइट पर बैन किया है।
इन बैंकों के कार्ड से कर सकते हैं बुकिंग
अब अगर आप IRCTC पर टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक का कार्ड इस्तेमाल करना पड़ेगा।
क्या कहना है बैंकों का
बैंकों की ओर से इस मसले पर कहा गया है कि सामान्य तौर पर जो मर्चेंट होता है वह संबंधित बैंक को पैसा देता है, लेकिन आईआरसीटीसी ने उन्हें कभी भी पैसा नहीं दिया, इस वजह से हम ये राशि ग्राहकों से वसूल रहे हैं। सालों से यह प्रक्रिया ऐसी ही चलती हुई आ रही है।
ऐसे चल रहा था विवाद
मर्चेंट जो कार्ड बेस पेमेंट के लिए बैंक की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक चार्ज बैंकों को देना होता है, जो मर्चेंट डिस्काउंट अमाउंट (एमडीआर) के रुप में जाना जाता है। पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बैंकों ने IRCTC की मांग मानने से ये कहते हुए इन्कार किया था कि मांग मानना मर्चेंट एक्वाइरिंग बिजनेस के सिद्धातों का उल्लंघन होगा।
सर्विस टैक्स को आधा-आधा बांटने पर हुई थी बात
वर्तमान में बैंकों को 1000 रुपए तक के कार्ड ट्रांजेक्शन पर 0.25 प्रतिशत और 1000 से 2000 रुपए के ट्रांजेक्शन पर 0.5 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट अमाउंट वसूलने की अनुमति है। ज्यादा रकम के ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी तक एमडीआर लगाया जाता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications