जिन लोगों ने जियो फोन की प्री बुकिंग कर रखी है उनके लिए एक बुरी खबर है। खबर यह है कि उन्हें अब 22 सितम्बर तक भी उनका जियो फोन नहीं मिल सकेगा। कंपनी ने फोन की डिलिवरी डेट 21 सितम्बर से बदलकर अक्टूबर कर दी है। बताया जा रहा है कि ज्यादा डिमांड के कारण रिलायंस जियो कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा है।
जियो फोन की पहली बुकिंग 24 अगस्त को शुरु हुई थी, लेकिन ज्यादा प्री बुकिंग होने के कारण उन्हें दो दिन में ही इसे बंद करना पड़ा था। कंपनी ने दावा किया था कि पहली बार में ही 60 लाख से ज्यादा जियो फोन की बुकिंग कर ली गई थी।
अक्टूबर में मिलेगा फोन
रिलायंस जियो के 4जी फीचर वाले फोन की पहली डिलिवरी डेट सितम्बर के पहले सप्ताह में तय की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 21 सितम्बर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कंपनी ने इस तारीख को और आगे बढ़ाते हुए मोबाइल की डिलिवरी डेट 1 अक्टूबी 2017 से कर दी है। इस फोन की बंपर बुकिंग के पीछे की सबसे बड़ी वजह इसका फ्री होना माना जा रहा है।
जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने 4 जी फीचर वाले अपने मोबाइल को फ्री में देने का ऐलान किया था।
पता कर सकते हैं स्टेट्स
आपने भी अगर जियो के फोन की प्री बुकिंग की है तो आप इसके स्टेटस का पता लगाने के लिए 18008908900 पर कॉल कर सकते हैं। हालांकि, इस नंबर को डायल करने के लिए आपको उसी जियो नंबर का इस्तेमाल करना होगा, जिसे आपने मोबाइल के प्री बुकिंग के दौरान दिया होगा।
myJio एप का कर सकते हैं इस्तेमाल
इसके अलावा आप myJio, एप के जरिए भी अपने जियो फोन का स्टेटस चैक कर सकते हैं। एप ओपन करने के बाद माय वाउचर सेक्शन ओपन करें। यहां आपको अपना फोन ट्रैक करने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे आप जियो 4जी फोन के डिलिवरी स्टेटस के बारे में जान सकेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications