जो लोग रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए खुशखबरी है। खबर है कि रेलवे ने सुरक्षा कैटेगरी के अंतर्गत 1 लाख पदों पर भर्ती पर लगी रोक को हटा ली है। अब इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नए रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा आते ही यात्रियों की सुरक्षा पर सबसे पहले ध्यान दिया गया है। तो वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने का भी वादा किया जा रहा है।
इस सेक्शन में होगी भर्ती
सेफ्टी कैटेगरी में जूनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियरों की भर्ती होगी। इसके अलावा ग्रुप सी के पदों को आरआरबी और ग्रुप डी के पदों को आरआरबी और आरआरसी के द्वारा भरा जाएगा।
रेलमंत्री का बड़ा फैसला
नए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आते ही ये फैसला किया है। उन्होंने रेल हादसों पर रोक लगाने के लिए रेलवे को अधिक कर्मचारियों, बेहतर तकनीकि और मशीनरी की जरुरत पर बात की है। यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।
अधिकारियों को किया अगाह
रेल मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा है कि रेलवे की दशा सुधारने के लिए सभी अधिकारी अपनी कमर कस लें और काम करने के लिए तैयार हो जाएं।
कुशल कर्मचरियों की है जरुरत
रेलमंत्री का मानना है कि अगर हादसे रोकने है तो रेलवे को बेहतर तकनीकि के साथ-साथ कुशल कर्मचारियों की जरुरत है। जिसके बाद उन्होंने 17 सितम्बर को रेलवे के जोनल मैनेजर और रेलवे बोर्ड सदस्यों की बैठक की और रेलवे की सेफ्टी कैटेगरी में 1 लाख भर्ती करने का फैसला किया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
