केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार तमाम योजनाएं और किसानों के हित में कार्यक्रम भी शुरु कर रही है। पर अब सरकार ने किसानों की आय दोगुना किए जाने के सवाल पर गेंद राज्यों के पाले में डाल दी है।
राज्य खुद बनाएं रणनीति
केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के ध्येय को हासिल करने के लिए राज्यों से अपनी खुद की रणनीति को तैयार करने की अपील की। आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का एलान किया था और अब वह इसकी सफलता के लिए राज्यों की तरफ निहार रही है।
फसलों की उत्पादकता में सुधार की आवश्यकता
उन्होंने कहा कि न केवल विभिन्न फसलों की उत्पादकता के स्तर में सुधार लाये जाने की आवश्यकता है बल्कि टिम्बर की खेती और मधुमक्खी पालन जैसे कृषि की सहायक गतिविधियों पर ध्यान केन्द्रित किये जाने की भी आवश्यकता है।
दो दिवसीय सम्मेलन को किया संबोधित
आगामी रबी सत्र के लिए बुवाई की रणनीति को तैयार करने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा, सरकार का लक्ष्य उत्पादकता को बढ़ाना और किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराना है।
सरकार की योजनाएं
सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पीएमकेएसवाई, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पीएमएफबीवाई , परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, नीम लेपित यूरिया तथा इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम जैसी कई योजनाओं की शुरुआत की है।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
