बाजार की कमजोर मांग के कारण राजधानी दिल्ली के थोक तेल तिलहन बाजार में आज पामोलीन और सोयाबीन तेल की कीमतों में 50 रुपये प्रति न्टिल तक की गिरावट दर्ज हुई। तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी के थोक अनाज बाजार में बासमती चावल को छोड़कर अन्य अनाजों की कीमतों में स्थिरिता रही है।
सोयाबीन की कीमतों पर रहा दवाब
उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर उठाव के कारण अरंडी तेल की कीमत में भी गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के कारण बाजार में पर्याप्त स्टॉक होने के मुकाबले फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: पामोलीन और सोयाबीन तेल की कीमतों पर दवाब रहा।
पामोलीन तेल की कीमत में भी गिरावट
राष्ट्रीय राजधानी में पामोलीन (आरबीडी) और पामोलीन (कांडला) तेल की कीमत 50 .. 50 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 6,000 रुपये और 6,050 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
अरंडी के तेल की कीमत में भी गिरावट
सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी (इंदौर) और सोयाबीन देगम (कांडला) तेंलों की कीमतें समान अंतर की गिरावट के साथ क्रमश: 6,850 रुपये और 6,450 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुई। अखाद्य तेल खंड में अरंडी तेल की कीमत भी 50 रुपये की गिरावट के साथ 9,250 .. 9,350 रुपये प्रति न्टिल पर बंद हुई।
अनाज बाजार में रही स्थिरिता
फुटकर विक्रेताओं को छोड़कर राष्ट्रीय राजधानी के थोक अनाज बाजार में आज अन्य अनाजों की कीमतों में स्थिरता रही। बाजार सूत्रों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण मुख्यत: कीमतों में गिरावट आई।
बासमती के सभी चावलों की कीमत गिरी
राष्ट्रीय राजधानी में चावल बासमती पूसा..1121 किस्म की कीमत गिरावट के साथ 5,500 .. 5,550 रुपये प्रति न्टिल पर बंद हुई जो कीमत इससे पहले 5,550 .. 5,600 रुपये प्रति न्टिल थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
