ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने अपने विक्रेताओं को सूक्ष्म ऋण मुहैया कराने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ करार किया, कंपनी ने इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि ये ऋण सिर्फ उन्हीं विक्रेताओं को दिए जाएंगे जिन्हें कंपनी की तरफ से निमंत्रण मिला होगा।
कितनी होगी ब्याज दर
ये ऋण एक लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक के होंगे तथा 10.45 से 11.50 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध होंगे। वे अमेजॉन पर बिक्री से प्राप्त आय से ऋण का भुगतान कर सकेंगे।
सूक्ष्म उद्योगों के लिए है लोन
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी एस जयकुमार ने संवाददाताओं से कहा, हम ई-कॉमर्स कारोबार में सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों की विशिष्ट जरूरतों को समझते हैं। हम एमेजॉन इंडिया के साथ उनके दो लाख से अधिक विक्रेताओं को विस्तृत बैंकिंग समाधान मुहैया कराने को लेकर भागीदारी करके गौरवान्वित हैं।
15-20% विक्रेताओं तक पहुंच की उम्मीद
उन्होंने कहा कि बैंक को अगले एक साल में एमेजॉन के 15 से 20 प्रतिशत विक्रेताओं को सेवा प्रदान करने की उम्मीद है।
छोटे व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि की संभावना
एमेजॉन इंडिया के निदेशक एवं महाप्रबंधक (विक्रेता सेवाएं) गोपाल पिल्लई ने कहा, विक्रताओं से जुड़ाव के कारण हमने महसूस किया है कि वित्तीय संसाधनों का अभाव होने से छोटे कारोबारों की वृद्धि की संभावनाएं कमजोर होती हैं। इससे उनका विस्तार खास तौर से त्योहारी सीजन में प्रभावित हो सकता है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications