फेस्टिव सीजन शुरु होने से पहले ही सभी ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर अपने कस्टमर को लुभाने और अच्छे-अच्छे ऑफर्स देने की तैयारी में लग गए हैं। इसी फेहरिस्त में पेटीएम मॉल भी शामिल है। 20 सितम्बर से शुरु हो रही पेटीएम मॉल की सेल 23 सितम्बर तक चलेगी। जिसमें कंपनी 501 करोड़ रुपए तो कैशबैक देने में ही खर्च कर रही है। कंपनी का यह भी कहना है कि इस सेल में 100 प्रतिशत का कैशबैक देंगे।
'मेरा कैशबैक' ऑफर होगा खास
पेटीएम ईकॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली पेटीएम मॉल 'मेरा कैशबैक सेल' लेकर आई है। इस सेल के दौरान ग्राहकों को ब्रांडेड प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट देगी। कंपनी के प्लैटफॉर्म पर गिफ्ट आइटम, अप्लाइंसेज, कपड़ों सहित मोबाइल व फैशन पर भी कई स्पेशल ऑफर्स दिए जाएंगे।
100% मिलेगा कैशबैक
पेटीएम मॉल की तरफ से जारी रिलीज के मुताबिक कंपनी हर रोज 25 फोन खरीददारों को 100 फीसदी कैशबैक देगी। इसके अलावा कपंनी हर दिन 200 ग्राहकों को 100 ग्राम पेटीएम गोल्ड जीतने का मौका भी देगी।
जोरों-शोरों से चल रही तैयारी
कंपनी का दावा है कि वह इस फेस्टिव सीजन में कम से कम समय में उत्पादों की सफल होम डिलीवरी करेगी। कंपनी के मुताबिक 80 फीसदी से ज्यादा रिटेलर इस चार दिवसीय सेल की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं।
इन चीजों पर मिलेगा कैशबैक
- स्मार्टफोन्स पर 15,000 रुपए तक का कैशबैक
- लैपटॉप पर 20 हजार रुपए तक कैशबैक
- एलईडी टीवी व फ्रिज जैसे घरेलू सामान पर 20 फीसदी तक कैशबैक
- कपड़ों पर 70 फीसदी तक कैशबैक
- जूतों पर 60 फीसदी तक का कैशबैक
- लग्जरी घडि़यों पर 20,000 रुपए तक का कैशबैक
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
