इंफोसिस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय राजगोपालन ने दिया इस्तीफा

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय राजगोपालन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विशाल सिक्का के कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद को छोड़ने के एक महीने बाद इस्तीफा दिया है।

Infosys Senior Vice President Rajagopalan Resigns

सिक्का के पद छोड़ने के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि क्या राजगोपालन भी इस्तीफा देंगे। सिक्का इंफोसिस में अपनी नयी मुहिमों को लागू करने के लिए पिछली कंपनी एसएपी के कई सहयोगियों को यहां ले कर आए थे। राजगोपालन भी उनमें से ही एक थे और उन्हें अक्तूबर 2014 में इंफोसिस लाया गया था।

राजगोपालन ने लिंक्ड इन के अपने प्रोफाइल में खुद को आजाद आदमी बताया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि उन्हें अगस्त 2014 से सितंबर 2017 की तीन साल दो महीने की अवधि के लिए इंफोसिस में बहाल किया गया था। वह डिजायन थिंकिंग के प्रमुख थे।

इंफोसिस ने एक बयान में कहा, कंपनी किसी नियुक्ति या इस्तीफा पर कोई टिप्पणी नहीं करती है बशर्ते वह प्रबंधन के प्रमुख लोगों से जुड़ा न हो।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+