SBI के ग्राहकों के लिए ये खबर राहत भरी है। दरअसल SBI ने हाल ही में मिनिमम बैलेंस को लेकर अब SBI ने दोबारा विचार करने के संकेत दिए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर विचार कर रहा है। इसके लिए बैंक ने पुनर्विचार करने के संकेत दिए हैं।
न्यूनतम राशि के निर्देश
फिलहाल एसबीआई में शहरी इलाकों में 5 हजार रुपए का मिनिमम बैलेंस रखने का फरमान जारी किया था। अगर कोई हर महीने खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखता है तो बैंक पेनाल्टी के तौर पर जीएसटी के साथ पैसे काट लेता है।
खाता ट्रांसफर करने की सलाह!
एसबीआई ग्राहकों को खाता ट्रांसफर करने की सलाह दे सकता है, जिसमें ग्राहक सेविंग खाते की बजाय बेसिक सेविंग खाते में ट्रांसफर करने की सलाह दे सकता है। इसमें ग्राहकों को चेकबुक की सुविधा नहीं मिलेगी। फिर भी इस कदम से ग्राहकों के पैसे कटने से बच जाएंगे। आगे देखिए एसबीआई की मिनिमम बैलेंस की कटेगरी कौन-कौन सी हैं।
मिनिमम बैलेंस के लिए 4 कटेगरी
एसबीआई ने मिनिमम बैलैंस रखने के लिए चार कटेगरी बनाई है। इसमें मेट्रो शहर, शहरी इलाके, अर्ध शहरी इलाके, और ग्रामीण इलाके हैं।
ये हैं 4 श्रेणियां
- मेट्रो शहर: SBI ने मेट्रो शहरों के लिए 5,000 रुपए न्यूनतम जमा राशि रखने के निर्देश दिए हैं।
- शहरी क्षेत्र: SBI ने शहरी क्षेत्रों के लिए न्यूनतम राशि रखने की सीमा 3,000 रुपए तय की है।
- अर्ध शहरी इलाके: अर्ध शहरी इलाकों के लिए SBI ने न्यूनतम राशि की सीमा 2,000 रुपए तय की है।
- ग्रामीण क्षेत्र: SBI ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए न्यूनतम राशि की सीमा तय करते हुए 1,000 रुपए निर्धारित की है।
कब लगेगा फाइन
इस नियम के बाद यदि किसी खाता धारक के खाते में पैसा न्यूनतम राशि से कम रहता है तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। SBI ने इसके लिए भी तीन कटेगरी बनाई है। जिसमें 75 फीसदी से कम न्यूनतम राशि, मिनिमम बैलेंस में कमी 50 से 75 फीसदी के बीच, 50 फीसदी से कम न्यूनतम बैलेंस होने पर फाइन अलग-अलग लगेगा।
75 फीसदी पर जुर्माना
यदि खाते में न्यूनतम बैलेंस 75 फीसदी से अधिक की कमी है तो GST के साथ 100 रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा। उदाहरण के लिए यदि न्यूनतम बैलेंस 1,000 रुपए है और खाते में राशि सिर्फ 250 रुपए है तो 75 फीसदी जुर्माने की श्रेणी में आएगा।
50-75 फीसदी पर जुर्माना
यदि खाते में 50 से 75 फीसदी के बीच खाते में पैसा रहता है तो जुर्माने की राशि GST के साथ 75 रुपए अदा करनी पड़ेगी। उदाहरण के लिए यदि न्यूनतम बैलेंस 1,000 रुपए है और खाते में राशि सिर्फ 500 से 700 रुपए है तो 50-75 फीसदी जुर्माने की श्रेणी में आएगा।
50 फीसदी पर जुर्माना
यदि खाते में 50 फीसदी से कम बैलेंस है तो GST के साथ 50 रुपए का फाइन देना पड़ेगा। उदाहरण के लिए यदि न्यूनतम बैलेंस 1,000 रुपए है और खाते में राशि सिर्फ 500 रुपए है तो 50 फीसदी जुर्माने की श्रेणी में आएगा।
ग्रामीण इलाकों के लिए फाइन की श्रेणी
ग्रामीण क्षेत्रों में मिनिमम बैलेंस ना होने पर GST के साथ 20 से 50 रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications