लंबे समय से मुश्किलों का सामना कर रहे सहारा ग्रुप के प्रीमियम प्रॉजेक्ट एंबी वैली को खरीदने में केवल 2 बिडर्स ने दिलचस्पी दिखाई है। सुप्रीम कोर्ट ने एंबी वैली को नीलाम करने का आदेश दिया है। इसका रिजर्व प्राइस 37,392 करोड़ रुपये रखा गया है। संभावित बिडर्स के नाम का खुलासा नहीं हुआ है क्योंकि नीलामी की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की कड़ी निगरानी में की जा रही है।
दोनों बिडर्स हैं अलग-अलग क्षेत्र से
सूत्रों ने बताया कि केवल 2 बिडर्स ने अभी तक नीलामी में दिलचस्पी ली है और इसके लिए अपने KYC विवरण जमा किए हैं। ये 2 बिडर इनवेस्टर्स और कॉर्पोरेट्स के 2 अलग कंसोर्शियम के प्रतिनिधि लग रहे हैं। रियल एस्टेट कंसल्टेंट्स का कहना है कि देश की किसी भी रियल्टी कंपनी के लिए इतनी बड़ी प्रॉपर्टी खरीदना लगभग असंभव होगा क्योंकि यह सेक्टर नकदी की भारी कमी से जूझ रहा है और बैंक भी इसे लोन देने से हिचकिचा रहे हैं।
पुणे के लोनावाला के पास है एंबी वैली
महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावाला के निकट 6,761.6 एकड़ में फैली एंबी सिटी के संभावित बायर चीन या जापान से हो सकते हैं। हालांकि, बड़ी मात्रा में नकदी रखने वाले देश के कुछ इंडस्ट्रियलिस्ट भी इसे खरीदने की क्षमता रखते हैं लेकिन वे अभी तक एक बिजनस के तौर पर रियल एस्टेट से दूर रहे हैं।
ये है एंबी वैली की खासियत
एंबी वैली प्रॉजेक्ट में मॉडर्न विला, गोल्फ कोर्स, हॉस्पिटल, स्कूल और एयरपोर्ट के साथ ही बहुत सी अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट के ऑफिशियल लिक्विडेटर ने पिछले महीने ऑक्शन नोटिस प्रकाशित कर इंटीग्रेटेड हिल सिटी एंबी वैली और 1,700 एकड़ से अधिक के दो लैंड पार्सल के लिए बिड मांगी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
