इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भारत की फलती-फूलती डिजिटल अर्थव्यवस्था से 2020 तक रोजगार के 50-70 लाख अवसर पैदा होंगे। देश की आर्थिक वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रसाद ने कहा कि आम जनता के लिए विकास एवं संपन्नता के लिए किफायती और समावेशी तकनीकि बहुत महत्वपूर्ण है। वह डिजिटल हरियाणा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

प्रसाद ने कहा कि देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और 2020 तक इससे 50 से 70 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम का आयोजन आईटी उद्योग के संगठन नैसकॉम ने मिलकर किया। प्रसाद ने राज्य द्वारा साइबर सुरक्षा नीति लाने का स्वागत किया और कहा कि हरियाणा इस तरह की नीति लाने वाला देश का पहला राज्य है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा हजारों भारतीय एवं वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए आधार है और वह इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का हब बन सकता है। इस अवसर पर प्रसाद ने राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि हरियाणा में डिजिटल क्रांति की जरूरत है और उद्यमी गांवों के डिजिटल रूपांतरण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने छोटे कस्बों में बीपीओ स्थापित करने की केंद्र सरकार की योजना का उदाहरण दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications