पूरे देश में एक समान होंगें पेट्रोल-डीजल के रेट, योजना पर काम कर रही है मोदी सरकार
पेट्रोलियम पदार्थों पर पूरे देश में एक समान कीमतें रखने के लिए केंद्र की मोदी सरकार एक अहम कदम उठाने जा रही है। राज्य प्राकृतिक गैस पर VAT को 5 फीसदी तक रखने के लिए राजी हो गए हैं। इसके अलावा मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में इनपुट के रूप में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों पर वैट की दर घटाने के लिए राजी हो चुके हैं।
राज्यों में एक बार इसकी रुपरेखा तैयार हो जाने के बाद जीएसटी काउंसिल इसकी स्कीम पर विचार करेगी। समाचार पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स ने इस बारे एक वरिष्ठ अधिकारी से बात-चीत के आधार पर खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, काउंसिल इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय करेगी। आधिकारिक स्तर पर केंद्र और राज्यों के बीच चर्चा हुई है।' इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ कमी आएगी। खासतौर पर उन राज्यों में यह कमी आएगी, जहां ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। आगे देखिए देश के 10 राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम।
नई दिल्ली
बात सबसे पहले करेंगे राजधानी नई दिल्ली की। यूपी और हरियाणा सीमा से सटे लोग हमेशा दिल्ली में पेट्रोल या डीजल लेते हैं जिसके पीछे एक बड़ा कारण है कि दिल्ली में यूपी और हरियाणा के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम कम हैं। अभी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 70.43 पैसे हैं जबकि डीजल का दाम 58.80 पैसे है। आगे देखें यूपी में डीजल और पेट्रोल के दाम
उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी के जारी है। दरों में तेजी के बाद यूपी में पेट्रोल का दाम 72.53 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 59.86 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें उत्तराखंड में डीजल और पेट्रोल के दाम
उत्तराखंड
उत्तराखंड ने डीजल और पेट्रोल पर लगने वाले कार्बन उपकर को हटा लिया है। अब उत्तराखंड वासियों को सस्ते दर पर डीजल और पेट्रोल मिलेगा। कार्बन उपकर हटाने के बाद डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की कमी होगी जबकि पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता होगा। उत्तराखंड में पेट्रोल का दाम 73.64 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 62.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आगे देखे बिहार में डीजल और पेट्रोल के दाम
बिहार
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद बिहार में पेट्रोल का दाम 74.76 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 62.47 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम
मध्यप्रदेश
यूपी और बिहार के मुकाबले मध्यप्रदेश में तेल के दाम ज्यादा हैं। पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद मध्यप्रदेश में पेट्रोल का दाम 76.84 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 65.26 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें राजस्थान में डीजल और पेट्रोल के दाम
राजस्थान
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद राजस्थान में पेट्रोल का दाम 73.07 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 62.87 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मुंबई में डीजल और पेट्रोल के दाम
मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट के तमाम साधन हैं। मुंबई मे दिल्ली के मुकाबले डीजल और पेट्रोल के दामों में 5-6 रुपए का फर्क है। हाल ही में डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई तेजी के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 79.54 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 62.46 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें कोलकाता में डीजल और पेट्रोल के दाम
कोलकाता
कोलकाता में दिल्ली के डीजल और पेट्रोल के दाम दिल्ली के मुकाबले थोड़े ज्यादा है पर मुंबई के मुकाबले ये दाम कम हैं। कोलकाता में दरों में तेजी के बाद पेट्रोल का दाम 73.17 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल के दाम 61.46 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के दाम
चेन्नई
चेन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम कोलकाता की दरों के आस-पास हैं। दरों में तेजी के बाद चेन्नई में पेट्रोल का दाम 73.01 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 61.93 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गोवा में डीजल और पेट्रोल के दाम
गोवा
देश के अन्य राज्यों के मुकाबले गोवा में सबसे सस्ती दरों पर डीजल और पेट्रोल मिलता है। यदि चार महानगरों से गोवा की तुलना करें तो गोवा में और बाकी के शहरों में डीजल और पेट्रोल के दामों में 6-12 रुपए का फर्क मिलेगा। दरों में तेजी के बाद से गोवा में पेट्रोल का दाम 64.88 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 59.77 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दाम
गुजरात
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद गुजरात में पेट्रोल का दाम 72.25 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 65.34 रुपए प्रति लीटर है।
सभी आंकड़े पेट्रोलडीजलप्राइसडॉटकॉम से लिए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications