पैन, मोबाइल, बैंक अकाउंट नंबर आदि के लिंक होने के बाद अब जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस भी आधार नंबर से लिंक होगा। सरकार इस काम को करने की तैयारी में लग चुकी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात इस बारे में की है।
नहीं बन पाएंगे डुप्लीकेट लाइसेंस
डिजीटल हरियाणा समिति 2017 कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए पैन को आधार कार्ड से लिंक कराया। अगर ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ दिया जाता है, तो इससे डुप्लीकेट लाइसेंस की संख्या पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधार फिजीकली नहीं बल्कि आपकी डिजिटल आइडेंटटी है। डिजिटल गवर्नेंस अच्छा शासन होता है, डिजिटल डिलेवरी सबसे फास्ट होती है।
रविशंकर प्रसाद पहले भी इस बारे में कर चुके हैं बात
इससे पहले भी रविशंकर प्रसाद ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ने की बात कह चुके हैं। उस समय उन्होंने कहा था कि ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि डुप्लीकेट लाइसेंस की संख्या कम की जा सके। इसका एक फायदा यह भी होगा कि जो डुप्लीकेट लाइसेंस लेने के बाद शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, उन पर शिकंजा कसना आसान हो जाएगा।
पैन, मोबाइल, आधार से लिंक करना हो चुका है अनिवार्य
केंद्र सरकार इससे पहले पैन कार्ड और मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर चुकी है। इसी तरह सरकार ने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने को भी अनिवार्य कर दिया है। अगले साल फरवरी से पहले अगर आप ने ऐसा नहीं किया तो आपका मोबाइल नंबर बंद हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
