अगले कुछ वर्षों में भारत डिजिटल पेमेंट के बड़े बाजार के रुप में स्थापित हो जाएगा, ऐसे में तमाम डिजिटल पेमेंट के लिए तमाम प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे। भारत में पहले से ही डिजिटल पेमेंट के लिए तमाम प्लेटफॉर्म हैं जिसमें मोबाइल वॉलेट और बैंको के पेमेंट एप हैं वहीं अब इस लिस्ट में सरकारी सर्विस UPI भी जुड़ गई है। जल्द ही तमाम वॉलेट UPI आधारित पेमेंट सर्विस ला रहे हैं जिसमें एक बड़ा नाम गूगल का भी है।
डिजिटल पेमेंट बाजार में गूगल की एंट्री
गूगल तेज एक पेमेंट सर्विस है जो कि UPI यानि कि युनिफाइड पेमेंट इंटरफेस पर आधारित है। भीम एप और फोन-पे एप भी इसी सर्विस पर आधारित हैं। गूगल की इस सर्विस का नाम 'तेज' होगा और ये भी UPI पर आधारित होगी।
18 सिंतबर को हो सकता है लॉन्च
गूगल 'तेज' सर्विस अन्य मोबाइल वॉलेट के जरिए भी पेमेंट प्रदान करने की सुविधा देगा। इसमें पेटीएम और मोबिक्विक जैसी मोबाइल वॉलेट सर्विसेस हैं। समाचार पोर्टल इकोनामिक टाइम्स ने लिख है कि, गूगल अपनी इस सर्विस से 18 सितंबर को पर्दा उठाएगा। इसके लिए गूगल ने इवेंट के इनविटेशन भी भेजे हैं। इसमें लिखा है, 'सभी की ज़रूरतें पूरी करने के लिए हमारी कोशिशें जारी हैं। हम आपको एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाना चाहते हैं जहां गूगल के एक नए प्रॉडक्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी जिसे खास भारत के लिए बनाया गया है।'
वॉट्सएप भी है रेस में
वहीं गूगल से पहले वॉट्सएप UPI आधारित पेमेंट सर्विस शुरु करने का मन बना चुका है। कुछ बैंको और कंपनियों के साथ इसका ट्रायल भी शुरु हो चुका है। UPI के जरिये बैंक-टु-बैंक ट्रांसफर के अपने प्लान्स पर वॉट्सऐप तेज़ी से काम कर रहा है। वीचैट और हाइक मेसेंजर पर पहले ही ऐसी पेमेंट सर्विसेज शुरू हो चुकी हैं।'
3 गुना बढ़ जाएगा पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर
इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय की सचिव अरुणा सुंदरराजन के मुताबिक, 2017 के अंत तक भारत में डिजिटल पेमेंट्स के इन्फ्रास्ट्रक्चर में 3 गुना बढ़ोतरी हो जाएगी। साथ ही करीब 50 लाख इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल मशीनें भी लग जाएंगी।
UPI आधारित भीम एप
आपको बता दें कि यूपीआई आधारित भीम एप पहले बी लॉन्च हो चुका है। भीम एप से एक साथ 10 हजार रुपए तक भेजे जा सकते हैं। साथ ही इसमें आप सीधे बैंक खाते में रियल टाइम में पैसे भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications