बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के चलते गुजरात, आंध्रप्रद्रेश, राजस्थान और तमिलनाडू में जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात के अलावा कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु में जापान-इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग खोले जाएंगे।

यह जानकारी पीएमओ इंडिया के ट्वीटर अकांउट पर भी दी गई है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े ट्रेन इंस्ट्टीयूट से नए भारत के निर्माता तैयार होंगे। उन्होंने नेक्स्ट जेनेरेशन इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए लिथियम आयन बैटरी की फैक्ट्री की नींव रखे जाने का भी जिक्र किया।
अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी में कवेंशन सेंटर खोले जाने के प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री ने 'रुद्राक्ष' नाम दिया है। इससे पहले भारत और जापान के बीच 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें दोनों देशों के डाक विभागों का एक समझौता यह भी है कि डाक के जरिए भारत में जापानी खाना मंगाया जा सकेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने देश में जापानी रेस्टोरेंट खोलने का भी आळवान किया।


Click it and Unblock the Notifications