देश के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर अगस्त महीने में लगभग दोगुनी होकर 3.24 फीसदी रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में थोक महंगाई दर 1.88 फीसदी रही थी जबकि अगस्त 2016 में यह दर 1.09 फीसदी थी।
दोगुनी हुई थोक महंगाई दर
मंत्रालय के मुताबिक, "अगस्त 2017 की थोक महंगाई दर 3.24% रही है, जबकि जुलाई में यह 1.88% थी और अगस्त 2016 में 1.09% थी। इस वित्त वर्ष की बिल्ट इन महंगाई दर 1.41% रही है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3.25% थी।"
प्याज की कीमतें 88 फीसदी बढ़ीं
खाद्य महंगाई दर बढ़कर 5.75% रही जबकि जुलाई 2017 में यह 2.15% थी। वार्षिक आधार पर प्याज की कीमतें बढ़कर 88.46% रही जबकि आलू की कीमत नकारात्मक 43.82% रही है। अगस्त में सब्जियों की कीमतें बढ़कर 44.91% रही है जबकि अगस्त 2016 में यह नकारात्मक 7.75% थी।
गेहूं हुआ सस्ता
वार्षिक आधार पर गेंहू सस्ता हो गया है। इसकी दर नकारात्मक 1.44% रही है जबकि प्रोटीन आधारित खाद्य सामग्रियां अंडे, मांस और मछली मंहगी हो गई हैं। यह बढ़कर 3.93% हो गई हैं। ईंधन और बिजली की कीमत भी बढ़कर 9.99% हो गई है।
10% तक बढ़े ईंधन-बिजली के दाम
बढ़ती महंगाई का असर तेल की कीमतों पर लगातार देखा जा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें या तो स्थिर हैं या फिर बहुत धीमी गति से बढ़ रही हैं उसके मुकाबले देश में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। तेल की कीमतों 63 रुपए से बढ़कर 80 रुपए तक पहुंच चुकी हैं। गोवा को छोड़कर देश के लगभग सभी हिस्सों में तेल की कीमतें 70 रुपए को पार कर गई हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications