गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। दिनभर के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स ने 55.52 और एनएसई निफ्टी ने 7.30 अंकों की तेजी हासिल की और क्रमशः 32,241.93 एवं 10,086.60 अंकों पर बंद हुए। गुरुवार की तेजी की वजह बैंक और फार्मा सेक्टर के शयरों में आई बढ़त रही।

निफ्टी दिन के 1:33 बजे 0.01 प्रतिशत चढ़कर 10,080.65 पर ट्रेड कर रहा था जबकि सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,207.58 पर पहुंच गया था। प्राइवेट बैंक ऐक्सिस बैंक लि. के शेयरों ने 3.6 प्रतिशत मजबूती हासिल करते हुए निफ्टी में टॉप स्थान हासिल किया। ऐक्सिस बैंक के शेयरों के चढ़ने की वजह ब्रोकरेज फर्म डॉचे बैंक ने इनकी रेटिंग अपग्रेड कर बाय कैटिगरी में ला दी और टारगेट प्राइस 600 रुपये रख दिया।
इधर, सन फार्मासूटिकल इंडस्ट्रीज लि. के शेयरों को आज के कारोबार में 2.4 प्रतिशत की मजबूती मिली, जिससे निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 2.2 चढ़ गया जो पिछले महीने 6.5 प्रतिसत गिर गया था। वहीं, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने जब बताया कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के इंजिन बनाएगा तो इसके शेयरों में उछाल आ गई।
उधर, सरकार के इस बयान पर सरकारी ऑइल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों को खरीदारी बढ़ गई कि उसने कीमतों पर पेट्रोल पंपों के साथ कोई बात नहीं की। भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑइल शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत चढ़े थे, लेकिन बाद में 0.4 से 2.1 प्रतिशत तक गिर गए। उधर, निवेशकों ने आज आईटी शेयरों से भी हाथ खींच लिया और विप्रो लि. के शेयर 5 प्रतिशत तक गिर गए। गुरुवार को कमजोर हुए शेयरों में रिलायंस कम्यूनिकेशन लि. भी शामिल रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
