जापानी वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी नोमूरा ने एक रिपोर्ट में कहा है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रहना अनुमानित है। फर्म का मानना है कि विशेषकर त्योहारी सीजन से पहले फर्मों द्वारा फिर से माल तैयार करने से औद्योगिक उत्पादन में तेजी आने की उम्मीद है।

इकोनॉमिक टाइम्स में एजेंसी की हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक, फर्म का मानना है कि इससे आने वाली तिमाहियों में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि तेज रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) लागू होने से उपभोक्ताओं ने खरीदारी टाल दी जिसके बीच फर्मों ने माल निकालने पर जोर दिया।
नोमूरा का मानना है कि नए नोट चलन में लाने के मौजूदा प्रयासों का नकदी आधारित सेवा क्षेत्र पर सकारात्मक असर होगा और इससे वृद्धि दर मजबूत होगी। इसके अनुसार, कुल मिलाकर हमारा मानना है कि 2017-18 में जीडीपी वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत और जीवीए वृद्धि 6.7 प्रतिशत रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications