भारत में पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लॉन्च कर दिया गया है। जापान के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती स्टेडियम में बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत की। इस अवसर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणंवीस मौजूद रहे।
8 घंटे की बजाय 2 घंटे का होगा सफर
बुलेट ट्रेन परियोजना अहमदाबाद से मुंबई के लिए शुरु की गई है। अभी अहमदाबाद से मुंबई के लिए ट्रेन से करीब 8 घंटे का सफर लगता है वहीं अब बुलेट ट्रेन परियोजना से उम्मीद है कि ये समय घट कर 2 घंटे हो जाएगा।
80 फीसदी राशि जापान दे रहा है
इस परियोजना के लिए जापान 80 प्रतिशत राशि दे रहा। परियोजना की कुल लागत 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए है। परियोजना के लिए 88 हजार करोड़ रुपए जापान दे रहा है। जापान से लिए गए इस कर्ज को भारत को 50 साल में चुकाएगा साथ ही इसके लिए ब्याज दर 0.1 फीसदी तय की गई है, जो कि बहुत ही कम है।
मजबूत भारत जापान के हित में
बुलेट ट्रेन परियोजना की लॉन्चिग के बाद जापान के पीएम शिंजो आबे ने भारत और जापान की दोस्ती की सराहना की। शिंजो आबे ने नमस्कार से अपने संबोधन की शुरुआत की। शिंजो आबे ने कहा कि एक मजबूत भारत, जापान के हित में है। इसके लिए जापान की तकनीक और भारत का असीम श्रम किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है।
पीएम आबे ने जताई इच्छा
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि वह चाहते हैं कि जब वह अगली बार भारत आएं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहमदाबाद से मुंबई का सफर तय करें और खिड़की से भारत के सुंदर नजारे देखें।
पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
जापान के प्रधानमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। शिंजो आबे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घनिष्ठ मित्र हैं और पीएम मोदी जो संकल्प लेते हैं वह उसे पूरा करके दिखाते हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने धन्यवाद से अपने संबोधन को समाप्त किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications