बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वह किराए को कम रखेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बुलेट ट्रेन में सफर कर सकें। उन्होंने कहा कि, हम निश्चित तौर पर किराया वहन करने लायक रखेंगे, अगर यात्री हवाई टिकट के लिए कम पैसे दे रहे हैं तो वे बुलेट ट्रेन से क्यों सफर करेंगे? इसलिए हमें प्रतिस्पर्धात्मक होना होगा। अधिकारियों के अनुसार बुलेट ट्रेन में दो श्रेणियों - एक्जीक्यूटिव और इकोनॉमी - की सीटें होंगी और किराया राजधानी एक्सप्रेस के एसी 2-टियर किराये के बराबर होगा।
इकोनॉमी क्लास के लिए 3000-3300 रुपए के बीच
अभी दिल्ली से अहमदाबाद का राजधानी एक्सप्रेस का किराया फर्स्ट एसी के लिए 3695 रुपए है, जबकि सेकेंड एसी के लिए ये किराया 2260 रुपए है, इसमें डायनमिक फेयर नहीं जोड़ा गया है। अब अगर रेलमंत्री की मानें तो बुलेट ट्रेन का भी किराया इसी के आस पास हो सकता है। ये मान सकते हैं कि बुलेट ट्रेन का एक्जीक्यूटिव किराया 4 हजार रुपए और इकोनॉमी क्लास का किराया 3000 से 3300 रुपए के बीच हो सकता है।
14 सितंबर को रखेंगे आधारशिला
रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और बुलेट ट्रेन परियोजना के प्रभारी ने कहा कि ट्रेन शुरु करने की समयसीमा 2023 बनी रहेगी लेकिन रेलवे का 2022 के स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए इसे शुरु करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे 14 सितंबर को बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
वहन करने लायक होगा किराया
गोयल ने कहा, हम निश्चित तौर पर इसे किराया वहन करने लायक रखेंगे। अगर यात्री हवाई टिकट के लिए कम पैसे दे रहे हैं तो वे बुलेट ट्रेन से क्यों सफर करेंगे इसलिए हमें प्रतिस्पर्धात्मक होना होगा। अधिकारियों के अनुसार बुलेट ट्रेन में दो श्रेणियों - एक्जीक्यूटिव और इकोनॉमी - की सीटें होंगी तथा किराया राजधानी एक्सप्रेस के एसी 2-टियर किराये के बराबर होगा।
सेमी हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल भी होगा शुरु
बुलेट ट्रेन के अलावा भारत में सेमी हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल शुरु हो चुका है। इसमें टैल्गो ट्रेन, गतिमान एक्सप्रेस शामिल हैं। टैल्गो ट्रेन को स्पेन के साथ मिलकर चलाया जा रहा है जिसकी स्पीड 200-250 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी वहीं भारत की गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ रही है। गतिमान एक्सप्रेस का ट्रायल पूरा हो चुका है और ये ट्रेन दिल्ली से आगरा के बीच चल रही है जो ये पूरा सफर 100 मिनट में पूरा कर लेती है।
पहली बार बुलेट ट्रेन की परियोजना हो रही है शुरु
देश में पहली बार बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार जापान की मदद से देश में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का मन बना चुकी है। इसके लिए जापान भी खुलकर भारत की मदद के लिए आगे आया है। जापान की टीम ने सर्वे, रेल लाइन, तकनीक और बुलेट ट्रेन से जुड़ी हर जरूरी चीजों में मदद का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे 14 सितंबर को बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications