अगर आप भी एयर एशिया में उड़ान भरने वाले हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। इसकी वजह है कि फेस्टिवल ऑफर्स को और भी शानदार बनाने के लिए एयर एशिया फ्लाइट टिकट में डिस्काउंट देने जा रहा है। यह डिस्काउंट घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट दोनों पर ही मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि आखिर एयर एशिया की फ्लाइट टिकट में कितने का ऑफर मिल रहा है?
999 रुपए और 1999 रुपए का ऑफर
एयर एशिया के नए बिग सेल ऑफर के तहत कंपनी मिनिमम 999 रुपए के टिकट पर घरेलू उड़ान की पेशकश कर रही है। वहीं यदि आपका विदेश जाने का प्लान है तो कंपनी इंटरनेशनल ट्रैवलिंग का ऑफर 1999 रुपए में पेश कर रही है।
सीमित समय के लिए है ऑफर
एयर एशिया का यह बिग सेल ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा। जल्द ही आप भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक टिकट के लिए 1999 रुपए से अतिरिक्त कोई चार्ज नहीं देना होगा इसमें सभी तरह का टैक्स शामिल है।
कब से कब तक कर सकते हैं ट्रैवल
इस बिग सेल ऑफर के अंतर्गत 1 मार्च 2018 से 21 नवंबर 2018 के बीच ट्रैवल कर सकते हैं। तो वहीं मिलने वाला डिस्काउंट एडवांस बुकिंग पर ही होगा।
17 सितम्बर तक कर सकते हैं बुकिंग
इस ऑफर के अंतर्गत 11 सितम्बर से बुकिंग शुरु हो चुकी है और यह बुकिंग आप 17 सितम्बर 2017 तक कर सकते हैं। इस बिग सेल के तहत आप अलग-अलग रुट में यात्रा कर सकते हैं।
50 लाख होंगी प्रोमो सीट्स
इस डिस्काउंट के चलते 50 लाख प्रोमो सीट्स होंगी। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को ही इस ऑफर में सीट उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बिग सेल ऑफर वन वे फ्लाइट्स पर ही होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications