पानी की समस्या को देखते हुए अब बियर बनाने वाली कंपनियां भी लोगों को पानी की पूर्ति कराने का प्रयास कर रही है। दुनिया की सबसे बड़ी बीयर कंपनी अनाहेसर-बुश इनबेव कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के उन क्षेत्रों में वॉटर एटीएम लगा रही है, जहां साफ और स्वच्छ पीने का पानी मौजूद नहीं है। इसके लिए कंपनी की भारतीय सहायक ने गैर सरकारी संगठन जलधारा फाउंडेशन के साथ करार किया है। मैसूर में कंपनी ने अपनी बीयर इकाई के पास एक एटीएम कियोस्क लगाया है।

इनवेब की कानूनी और निगमित मामलों की निदेशक पूजा बेदी ने कहा, 'रियायती दर 8 रुपये में 20 लीटर पर पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के लिए रीसाइक्लिंग संयंत्र लगाया गया है। इससे होने वाली आमदनी का इस्तेमाल संयंत्र के संचालन में किया जाएगा। बेंगलुरु में पानी के चार एटीएम तीन स्थानों बिन्नीपेट, कादुगोदी, वनारपेट पर लगाए जा चुके हैं। इसी सप्ताह उनका अनावरण किया जाएगा। कावेरी नदी के पानी तक पहुंच और स्वच्छ भूमिगत जल की उपलब्धता नहीं होने के आधार पर इन क्षेत्रों की पहचान की गई है।'
कंपनी की आंध्र प्रदेश में अपनी इकाई के बाहर भी पानी का एटीएम लगाने की योजना है। इसके अलावा अन्य स्थानों का भी चयन किया जाएगा। यह पहल कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर के तहत की गई है। बेल्जियम की कंपनी एबी इनबेव बीयर के निर्माण, विपणन और वितरण कारोबार से जुड़ी हुई है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications