195 अंको की तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 194.64 अंकों की तेजी के साथ 31,882.16 पर और निफ्टी 71.25 अंकों की तेजी के साथ 10,006.05 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 110.79 अंकों की तेजी के साथ 31,798.31 पर खुला और 194.64 अंकों या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 31,882.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,952.87 के ऊपरी और 31,797.89 के निचले स्तर को छुआ।

Sensex rises 194.64 points to end at 31,882.16; Nifty

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.95 अंकों की तेजी के साथ 9,971.75 पर खुला और 71.25 अंकों या 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 10,006.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,028.65 के ऊपरी और 9,968.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 111.13 अंकों की तेजी के साथ 15,865.88 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 126.50 अंकों की तेजी के साथ 16,451.70 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से चार सेक्टरों-दूरसंचार (0.24 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.14 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.13 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.03 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई के तेजी वाले सेक्टरों में पूंजीगत वस्तुएं (2.60 फीसदी), बिजली (1.87 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.86 फीसदी), औद्योगिक (1.48 फीसदी) और बैंकिंग (1.14 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+