प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 11 सितंबर को विज्ञान भवन में प्रसिद्ध शिकागो सम्मेलन के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में युवा भारत, नया भारत विषय पर देश भर के युवाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने आजादी से पहले ही देश को मेक इन इंडिया का सपना दिखा दिया था।
मेक इंन इंडिया
पीएम मोदी ने कहा कि, भारत उस दौर में गुलाम था और तब स्वामी विवेकानंद ने मशहूर उद्योगपति जमशेद जी टाटा से मुलाकात की थी और कहा था कि वह भारत में अपना उद्योग लगाएं, जिसका साफ अर्थ था कि स्वामी विवेकानंद मेक इंन इंडिया की बात कर रहे थे। पीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की सोच दूरदर्शी थी जिसने देश की तकदीर बदल दी। पीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सपना देखा था कि भारत विश्वगुरू बनें और हम उसी राह पर आगे बढ़ें।
स्वामी विवेकानंद का शिकागों में ऐतिहासिक भाषण
युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भारत के लिए एक गौरव का पल आया जब रवींद्र नाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया और स्वामी विवेकानंद ने शिकागों में ऐतिहासिक भाषण दिया। स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की न कि स्वामी विवेकानंद मिशन की, यह उनकी महानता को दर्शाता है। पीएम ने कहा कि, जिस भाव से मिशन की स्थापना हुई उसी भाव से ये मिशन आज भी जारी है।
मैं रोज डे के खिलाफ नहीं: पीएम मोदी
इस दौरान पीएम ने हल्क-फुल्के अंदाज में भी युवाओं से बात की और कहा कि आज के दौर में स्कूल कॉलेजों में ना जाने कितने डे मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह रोज डे की संस्कृति के खिलाफ नहीं हैं। पीएम ने कहा कि क्या कभी पंजाब ने ये सोचा कि उसके यहां केरल डे मनाया जाएगा। एक दिन ऐसा हो जो केरल डे के रुप में मनाया जाए और उस दिन सभी लोग केरल वासियों की तरह ही कपडे़ पहने और भोजन करें। इससे हम एक दूसरे की संस्कृतियों के और नजदीक आएंगे।
विवेकानंद ने भारत को आत्मसात किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि, 125 साल पहले दिए शिकागो में स्वामी विवेकानंद के दिए हुए भाषण आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में साल 2001 से पहले 9/11 कोई नहीं जानता था, लेकिन 125 साल पहले स्वामी विवेकानंद के भाषण ने दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी थी। विवेकानंद ने पूरे भारत में घूम-घूम कर भारत को आत्मसात कर लिया था।
वंदे मातरम कहने का हक किसे है?
इस सब के अलावा पीएम ने वंदे मातरम को लेकर भी अपना राय रखी। पीएम मोदी ने कहा कि जब वह हॉल में आए तो वंदे मातरम के नारों से उनके रोंए खड़े हो गए। पीएम ने पूछते हुए कहा कि, क्या हमें वंदे मातरम कहने का हक है, उन्होंने कहा कि हम सड़क को गंदा करते हुए वंदे मातरम कहते हैं क्या हमें इसका हक है, हम सारा कचड़ भारत मां पर फेंके फिर वंदेमातरम कहें क्या हमें इसका हक है, उन्होंने कहा कि सबसे पहले यदि किसी का देश पर हक है तो वह लोग हैं जो देश की सफाई का काम करते हैं, वही भारत मां के सच्चे सपूत हैं और उन्हें वंदे मातरम कहने का हक है।
विभिन्न मुद्दों पर रखी राय
इसके अलावा पीएम ने नदियों की सफाई, स्वच्छता अभियान, शौचालय आदि के बारे में भी अपनी राय रखी। पीएम ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि उन्हों ने पहले ही कहा था पहले शौचालय फिर देवालय।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications