पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) और सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी (बीएसएनएल) ने मिलकर मोबाइल वॉलेट पेश करने के लिए हाथ मिलाया है। इस गठजोड़ के तहत 10 राज्यों में मोबाइल वॉलेट स्पीडपे पेश किया जाएगा। PNB के स्पीडपे वॉलेट से विभिन्न बिलों का भुगतान किया जा सकेगा और फोन रिचार्ज किए जा सकेंगे। इसके साथ ही वे अधिकृत खुदरा बिक्री केंद्रों से धन निकासी और जमा करवा सकेंगे।

स्पीडपे के उपभोक्ता इस ऐप से इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। यह समझौता दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा की उपस्थिति में किया जाएगा। सिन्हा ने कहा, 'भारत इस समय 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।' इस समझौते के तहत बीएसएनएल पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड व उत्तराखंड में स्पीडपे की सेवाओं का विस्तार करेगी।
इस मौके पर बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी के नेटवर्क विस्तार का ठेका नोकिया और जेडटीई को दिया गया है। यह काम 6000 करोड़ रुपये का है। उन्होंने कहा हमने नोकिया को खरीद ऑर्डर जारी कर दिया है, जबकि जेडटीई को यह अगले दस दिन में जारी कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
