अगर आप शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सा रुक जाइए, क्योंकि इस महीने के आखिरी सप्ताह में सभी ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर जैसे कि फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम मॉल में फेस्टिव सीजन सेल शुरु होने वाली है। जिसके अंतर्गत आपको बड़े-बड़े ब्रांड के अलग चीजों में भारी डिस्काउंट मिलने का चांस है। साथ ही आप इस सेल के अंतर्गत कुछ बचत भी कर सकते हैं।
मिल सकता है 90% तक डिस्काउंट
इस साल सबसे पहले फेस्टिव सीजन की शुरुआत फ्लिपकार्ट कर रहा है। 20 से 24 सितम्बर के बीच कंपनी 'बिग बिलियन डेज' सेल चलाएगी। फ्लिपकार्ट इस बार ग्राहकों को 80 से 90 प्रतिशत का डिस्काउंट यहां पर देगा। फ्लिपकार्ट पर आपको फैशन, टीवी और घरेलू सामान, पर कई ऑफर्स मिलेंगे। मोबाइल, कम्प्यूटर और अन्य गैजेट्स पर भी काफी ऑफर्स कंपनी लाने वाली है।
ये भी ऑफर्स हैं
फ्लिपकार्ट डिस्काउंट के अलावा कई प्रीमियम और एक्सक्लूसिव डील्स भी लेकर आ रहा है। कंपनी कई प्रोडक्ट्स पर नो कॉस्ट ईएमआई भी देने का दावा कर रही है। इसके अलावा प्रोडक्ट एक्सचेंज, बाय बैक गारंटी और अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें जैसे कई ऑफर्स भी इस सेल में शामिल होंगे। ई-रिटेलर एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर भी स्पेशल डिस्काउंट देगा।
पेटीएम मॉल में मिलेगा कैशबैक ऑफर्स
पेटीएम ई-कॉमर्स के स्वामित्व वाली पेटीएम मॉल भी इस फेस्टिव सीजन में अपनी धमाकेदार एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के मुताबिक उसने इस सीजन की फेस्टिव सेल के लिए 1000 करोड़ रुपए रखे हुए हैं। पेटीएम मॉल पर फेस्टिव सेल में ग्राहकों को प्रोडक्ट्स पर कैशबैक और कई स्पेशल ऑफर्स दिए जाएंगे।
हजार से ज्यादा ब्रांड पर ऑफर
कस्टमर पेटीएम मॉल के प्लैटफॉर्म पर ब्रांड्स के एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। एप्पल, सैमसंग, एलजी, सोनी, एचपी, ली, रेड टेप समेत अन्य ब्रांड के प्रोडक्ट्स यहां मिलेंगे। पेटीएम मॉल के फेस्टिव सेल में 1000 से ज्यादा ब्रॉन्ड स्टोर्स शामिल होंगे। पेटीएम मॉल पर इस सीजन ग्राहक 6.5 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स में चुनाव कर सकते हैं।
अमेजन भी हो गया है तैयार
ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर अमेजन फेस्टिव सेल लाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन अभी तक सेल की तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन अमेजन सेल भी इसी महीने के आखिरी सप्ताह या फिर अक्टूबर महीने के पहले वीक में शुरु हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
