ऑफिस में काम के दौरान कई बार आपके मन में ख्याल आता होगा कि काश आपको ऑफिस के घंटों में सोने के लिए ब्रेक मिलता, काश आपके ऑफिस आने-जाने के समय की गितनी आपके वर्क ऑवर में जोड़ दी जाती। कई लोगों के मन में ये भी ख्याल आता होगा कि काश उन्हें कोई नौकरी से निकाल नहीं सकता। ऐसी तमाम बातें हैं जो वर्कप्लेस पर हमारे दिमाग में घूमती रहती हैं। दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जो अपने कर्मचारियों की सुविधा के लिए तमाम रियायते देंते हैं, वहीं कुछ देशों में कर्मचारियों की सुविधा के लिए कड़े कानून भी हैं। आइए देखते हैं ऐसे देशों की एक लिस्ट जो अपने कर्मचारियों पर मेहरबान हैं।
छुट्टी के दिन नो कॉल्स, नो मेल्स
श्रम कानून का सबसे अच्छा अगर कहीं पालन होता है तो वो है फ्रांस। वहां काम करने के घंटे फिक्स हैं, कर्मचारियों के तमाम रियायते हैं। फ्रांस में आप छुट्टी के दिन ऑफिस से पूरी तरह डिसकनेक्ट हो सकते हैं। मतलब नो ऑफिशल मेल्स और कॉल्स। फ्रांस में एक कानून है जिसे 'राइट टु डिसकनेक्ट' कहा जाता है। जिसके तहत छुट्टी वाले दिन कर्मचारियों को ऑफिशल मेल भेजना या कॉल करना बैन है।
यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस का कानून
यूरोप में कर्मचारियों की सुविधा के लिए कई तरह के कानून बने हैं। इसमें जो भी देश यूरोपीय यूनियन के सदस्य हैं वह यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस के बनाए गए कानून के दायरे में आते हैं। यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस ने कुछ वर्ष पहले एक ऐतिहासिक फैसला दिया था। इसके तहत ऑफिस आने-जाने में लगने वाले टाइम को भी वर्किंग टाइम में शामिल कर लिया गया है ताकि कर्मचारियों की सेहत और सुरक्षा का ख्याल रखा जा सके।
नौकरी से नहीं निकाल सकता है बॉस
पुर्तगाल का नाम आते ही हमारे मन में फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ख्याल आता है, पर अब पुर्तगाल का एक काननू जानने के बाद आप पुर्तगाल को उसके इस कानून के लिए भी याद रखेंगे। पुर्तगाल में कोई कंपनी यूं ही अपने किसी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाल सकती। वहां के लेबर लॉ में टर्मिनेशन पीरियड जैसी कोई चीज ही नहीं है। अगर बॉस किसी कर्मचारी को निकालना चाहता है तो पहले उसे मोटा रेजिग्नेशन पैकेज देना होगा और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारी उस पैकेज से संतुष्ट हो।
यहां मिलती है पेड वैकेशन
यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में भी कर्मचारियों की सुविधा के लिए कई नियम और कानून बने हैं। ऑस्ट्रिया में तो पेड वकेशन का नियम ही है। यहां कर्मचारियों को हर साल 22 वर्किंग डेज की पेड वकेशन मिलती है और जिन कर्मचारियों को 25 साल का अनुभव होता है उनके लिए पेड वकेशन में कुछ और दिन ऐड हो जाते हैं। यहां 13 पेड हॉलिडेज की पॉलिसी भी है। जो कर्मचारी इन हॉलिडेज पर काम करते हैं उन्हें दोगुना कॉम्पन्सेशन मिलता है।
4 दिन काम 3 दिन आराम
एक अन्य यूरोपीय देश नीदरलैंड्स भी अपने कर्मचारियों को लिए कई अच्छे कानून बना चुका है। नीदरलैंड्स में कर्मचारी हफ्ते के 4 दिन काम करते हैं और 3 दिन आराम। यहां कर्मचारियों को पेड वकेशन, मैटरनिटी और पैटरनिटी लीव भी मिलती है।
रीडिंग ब्रेक
वैसे तो संयुक्त अरब अमीरात अपने उट-पटांग कानूनों के लिए ज्यादा फेमस है पर जब बात कर्मचारियों के हितों की आती है तो वहां की स्थिति भी काफी अच्छी दिखती है। संयुक्त अरब अमीरात में कर्मचारियों को काम के दौरान 2 घंटे का 'रीडिंग ब्रेक' मिलता है। वहां के नए कानून 'नेशनल लॉ ऑफ रीडिंग' के तहत कर्मचारियों को यह सुविधा मिलती है।
ऑफिस में नींद आए तो सो जाइए
तकनीकी रुप से दुनिया के सबसे अग्रणी देशों में जापान का नाम लिया जाता है। जापान में कर्मचारियों की फरफॉर्मेंस बनी रहे इसलिए सरकार और कंपनियों ने कई रियायते दी हैं। जापान में अब कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को 'स्लीपिंग ब्रेक' दे रही हैं ताकि उनकी परफॉर्मेंस बेहतर हो सके। इन कंपनियों का मानना है कि अगर काम के वक्त किसी कर्मचारी को नींद आ रही है तो वह आलसी नहीं है बल्कि उसने बहुत मेहनत की है और उसे उचित नींद की जरूरत है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications