भारत और उत्तर कोरिया के बीच तमाम वस्तुओं का आयात निर्यात होता है।
अगर आपको लगता है कि भारत और उत्तर कोरिया के बीच किसी तरह की कोई व्यापारिक साझेदारी नहीं है तो आप गलत हैं। भारत और उत्तर कोरिया के बीच तमाम वस्तुओं का आयात निर्यात होता है इसमें टेलीफोन से लेकर बादाम तक शामिल हैं।
80 देशों का नॉर्थ कोरिया के साथ व्यापार
हाल ही में बीबीसी न्यूज पोर्टल ने कोटरा की रिपोर्ट के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि चीन से लेकर फ्रांस तक उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया का सबसे ज्यादा व्यापार चीन से होता है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 80 देशों की सूची है जो उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करते हैं।
पहले नंबर पर चीन
चीन उत्तर कोरिया का पड़ोसी है और चीन उत्तर कोरिया को सबसे ज्यादा कोयले की सप्लाई करता है। कोयले के अलावा चीन उत्तर कोरिया को टैक्सटाइल्स, लोहा और खनिज पदार्थों का निर्यात करता है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में उत्तर कोरिया के व्यापार का 93 फीसदी हिस्सा चीन के जरिए आया। चीन उत्तर कोरिया को सिरेमिक, फल, प्रसारण उपकरण, कंप्यूटर, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि निर्यात करता है। उत्तर कोरिया के साथ चीन का व्यापार 6 अरब डॉलर है।
रुस दूसरे नंबर पर
चीन के बाद दूसरा स्थान रुस को मिलता है। दोनों देशों के बीच 77 मिलियन डॉलर का व्यापार होता है। इसमें रुस से निर्यात होने वाले सामान में फ्रोजन मछलियां, कपड़े और हवा के उपकरण शामिल हैं। वहीं उत्तर कोरिया से रुस कोयला, रिफाइंड और गेंहूं आयात करता है।
भारत और उत्तर कोरिया के बीच व्यापार
चीन और रुस के बाद भारत का नंबर आता है। भारत और उत्तर कोरिया के बीच 59 मिलियन डॉलर का व्यापार होता है। भारत उत्तर कोरिया को नारियल, बादाम, कपास और प्लास्टिक उत्पाद निर्यात करता है जबकि बदले में उत्तर कोरिया भारत को चांदी, गाड़ियों का गियर बॉक्स, सल्फ्यूरिक एसिड और टेलीफोन जैसे उत्पादों का नियार्त करता है।
सिंगापुर और फिलीपींस
उत्तर कोरिया और सिंगापुर के बीच 2015-16 के दौरान व्यापार 90 फीसदी तक गिर गया था। जबकि उसी दौरान उत्तर कोरिया और फिलीपींस के बीच व्यापार में 171 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
लैटिन अमेरिकी देशों से व्यापार नहीं
कोटरा की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया का किसी लैटिन अमेरिकी देश से किसी तरह का व्यापार नहीं है। हालांकि ऑब्ज़र्वेटरी ऑफ़ इकोनॉमिक कॉम्प्लैक्सिटी (ओईसी) की 2014-15 में पेश की गई एक रिपोर्ट में बताया गया कि मैक्सिको, पेरू, चिली, पराग्वे और ब्राज़ील के उत्तर कोरिया के साथ व्यापारिक संबंध है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
